लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में फिर श्रद्धा मर्डर जैसी वारदात! गीता कॉलोनी के पास टुकड़ों में मिला महिला का शव, स्वाति मालीवाल ने पुलिस पर उठाए सवाल

By अंजली चौहान | Updated: July 12, 2023 15:11 IST

दिल्ली पुलिस को सुबह करीब 9:15 बजे जानकारी मिली कि शव के टुकड़े फ्लाईओवर के पास कई जगहों पर बिखरे हुए है।जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के गीता कॉलोनी के पास टुकड़ों में मिला महिला का शव पुलिस ने दो थैलों से शव के टुकड़े बरामद किए महिला आयोग प्रमुख स्वाति मालीवाल ने पुलिस पर उठाए सवाल

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में हुए श्रद्धा वॉकर मर्डर केस की तरह ही एक और हत्या का मामला सामने आया है जिसने हड़कंप मचा कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि बुधवार को दिल्ली पुलिस को गीता कॉलोनी फ्लाईओवर इलाके के पास कई टुकड़ों में एक महिला का शव बरामद हुआ है। 

पुलिस को घटना की जानकारी आज सुबह करीब 9:15 बजे मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके से घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार,  शव के टुकड़े फ्लाईओवर के पास कई जगहों पर बिखरे हुए थे। पुलिस ने फौरन इन टुकड़ों को समेटा और जांच के लिए भेज दिया। 

इस घटना के सामने आने के बाद न सिर्फ गीता कॉलोनी इलाके में बल्कि पूरी दिल्ली में हड़कंप मच गया। सेंट्रल रेंज के ज्वाइंट सीपी परमादित्य ने मौके पर मौजूद मीडिया से अतिरिक्त जानकारी की पुष्टि की।

उन्होंने बताया कि शरीर के अलग-अलग हिस्सों से भरे दो बैग बरामद किए गए, उन्होंने बताया कि पीड़ित की सटीक पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

दो पॉलिथीन बैग में मिला शव 

पुलिस के अनुसार, दो काले पॉलिथीन बैग मिले हैं। एक पॉलिथीन में शरीर का सिर है और दूसरे पॉलिथीन में शरीर के अन्य हिस्से हैं। लंबे बालों के आधार पर हम मान रहे हैं कि यह एक महिला का शरीर है। हालांकि, शव की पहचान नहीं हो सकी है और आगे की जांच चल रही है। 

बता दें कि दिल्ली में ये पहली बार नहीं है इससे पहले देश को झकझोर के रख देनी वाली वारदात इसी दिल्ली में हुई थी। जब मुंबई की रहने वाली श्रद्धा अपने लिव इन पार्टनर के साथ दिल्ली में रहने आई। दिल्ली में श्रद्धा के प्रेमी ने उसका घर में खून कर दिया और बाद में वारदात को छुपाने के लिए उसके शव के कई टुकड़े कर डाले। 

डीसीडब्ल्यू प्रमुख ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार 

गीता कॉलोनी में हुई खौफनाक घटना को लेकर दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने  दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा है और सवाल किया कि अपराधी को कब गिरफ्तार किया जाएगा या क्या उन्होंने लड़की की पहचान की है? उन्होंने इस दुखद घटना को 'कानून एवं व्यवस्था का पूर्ण पतन' करार दिया।

अपने ट्विटर हैंडल पर इसे लेते हुए मालीवाल ने कहा, "दिल्ली की गीता कॉलोनी में महिला के शरीर के कई टुकड़े मिले हैं। पुलिस को नोटिस भेज रही हूं। लड़की कौन थी? अपराधी कब तक गिरफ्तार होंगे? एक के बाद एक भयानक हत्याएं क्यों हो रही हैं।" दिल्ली में दूसरा? कानून एवं व्यवस्था का पूर्ण पतन।"

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डिप्टी कमिश्नर सागर सिंह कलसी ने वारदात को लेकर कहा कि एक स्थानीय निवासी ने शव के टुकड़ों के बारे में पुलिस को जानकारी दी।

कटा हुआ सिर एक बैग में था जबकि शरीर के बाकी हिस्से दूसरे बैग में मिले हैं। कुछ हिस्से अभी भी गायब हैं, डॉक्टर इसकी जांच करेंगे। महिला की उम्र करीब 35-40 साल है लेकिन इसकी पुष्टि ऑर्थो फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद होगी।

फिलहाल, कोतवाली थाने में धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है और सबूत जुटाने के लिए इलाके की तलाशी ली जा रही है। 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिसश्रद्धा वालकर हत्याकांडस्वाति मालीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी