लाइव न्यूज़ :

श्रद्धा हत्याकांड: पुलिस ने अदालत को बताया- आफताब ताज होटल में प्रशिक्षित रसोइया है, मांस को संरक्षित रखना अच्छे से जानता है

By शिवेंद्र राय | Updated: March 7, 2023 19:26 IST

मई 2022 में अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा वाल्कर की गला घोंटकर हत्या करने के बाद आरोपी आफताब ने उसके शरीर के कई टुकड़े किए थे। श्रद्धा के शरीर के टुकड़ों को आफताब ने बड़ी चालाकी से एक-एक करके महरौली के जंगलों में फेंक दिया था। मामले में अगली सुनवाई 20 मार्च को होगी।

Open in App
ठळक मुद्देश्रद्धा हत्याकांड मामले में दिल्ली की साकेत कोर्ट में हुई सुनवाईपुलिस ने अदालत को बताया- आफताब ताज होटल में प्रशिक्षित रसोइया हैश्रद्धा की हत्या के बाद सूखी बर्फ और अगरबत्ती मंगवाई थी

नई दिल्लीदिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड मामले में मंगलवार , 7 मार्च,2023 को साकेत कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत में पुलिस ने बताया कि आरोपी आफताब आमीन पूनावाला  ताज होटल में प्रशिक्षित रसोइया है। पुलिस ने बताया कि आफताब ने ताज में सीखे रसोइये के काम का श्रद्धा हत्याकांड में भी इस्तेमाल किया। आरोपी आफताब पूनावाला को पता है कि मांस को कैसे संरक्षित किया जाता है इसिलिए उसने श्रद्धा की हत्या के बाद बाद सूखी बर्फ और अगरबत्ती भी मंगवाई थी।

इस मामले की जांच में पुलिस को कुछ चौकाने वाली बातें भी पता चली है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आफताब ने माना है कि उसने श्रद्धा के कत्ल से पहले बॉलीवुड फिल्म दृश्यम देखी थी। ओटीटी पर आफताब लगातार ऐसी फिल्में और सीरीज देखा करता था जिसमें किसी की हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने और पूरा मामला छुपाने जैसी कहानी हो।

बता दें कि मई 2022 में अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा वाल्कर की गला घोंटकर हत्या करने के बाद आरोपी आफताब ने उसके शरीर के कई टुकड़े किए थे। श्रद्धा के शरीर के टुकड़ों को आफताब ने बड़ी चालाकी से एक-एक करके महरौली के जंगलों में फेंक दिया था।  दिल्ली पुलिस ने 12 नवंबर 2022 को उसे गिरफ्तार किया था। 24 जनवरी को पुलिस ने इस मामले में आफताब के खिलाफ 6,629 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी।

पुलिस की चार्जशीट में भी आरोपी आफताब आमीन पूनावाला के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए थे। पुलिस की पूछताछ में उसने श्रद्धा की हत्या करने और उसके शव के 35 टुकड़े कर 300 लीटर के फ्रिज में रखने की बात उसने कबूली थी। आफताब ने बताया था कि 18 मई 2022 को श्रद्धा से झगड़ा होने के बाद उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। दोनों लिव-इन पार्टनर थे और कुछ ही समय पहले मुंबई से दिल्ली शिफ्ट हुए थे।

कोर्ट में चल रही सुनवाई के बीच आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने अपने वकील एमएस खान को बदल दिया है। मामले में अगली सुनवाई 20 मार्च को होगी।

टॅग्स :श्रद्धा वालकर हत्याकांडदिल्लीदिल्ली पुलिसकोर्टहत्यामर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...