लाइव न्यूज़ :

श्रद्धा मर्डर केस: आफताब को पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए FSL दफ्तर लाया गया, इसके बाद होगा नार्को टेस्ट

By अनिल शर्मा | Updated: November 28, 2022 10:54 IST

रिपोर्ट के मुताबिक आफताब के पॉलीग्राफी टेस्ट का प्री-सत्र ठीक से हो गया था लेकिन दूसरे मुख्य-सत्र के दौरान उसे खांसी व बुखार हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्देआफताब पूनावाला के पॉलीग्राफ टेस्ट का तीसरा सत्र समोवार को जारी है।रविवार को उसका पॉलीग्राफ टेस्ट पूरा नहीं हो सका था।आफताब को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में शनिवार को तिहाड़ जेल भेजा गया है।

नई दिल्लीः श्रद्धा वालकर की हत्या का आरोपी आफताब आमीन पूनावाल का पॉलीग्राफ टेस्ट सोमवार को भी जारी रखा गया। आफताब ने अपने लिव-इन पार्टनर श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी और उसकी लाश के 35 टुकेड़ कर महरौली के जंगलों में ठिकाने लगाया था। आफताब को तीन दिन तक एफएसएल कार्यालय ले जाने के बावजूद रविवार को हुआ पॉलीग्राफ टेस्ट पूरा नहीं हो सका। कोर्ट ने पॉलीग्राफ टेस्ट व नार्को कराने के लिए 28, 29 नवंबर और पांच दिसंबर तारीखें दी हैं।

पहली बार पॉलीग्राफ के लिए उसे मंगलवार शाम लाया गया था। वहीं बुधवार को उसको बुखार आ जाने के कारण गुरुवार तक टेस्ट टाल दिया गया था। उसे फिर शुक्रवार को तीसरे सत्र के टेस्ट के लिए एफएसएल कार्यालय लाया गया था। हालांकि शुक्रवार को भी उसका टेस्ट नहीं हो सका।

रिपोर्ट के मुताबिक आफताब के पॉलीग्राफी टेस्ट का प्री-सत्र ठीक से हो गया था लेकिन दूसरे मुख्य-सत्र के दौरान उसे खांसी व बुखार हो गया था। इस कारण मशीन उसके जवाबों को ठीक से रिकॉर्ड नहीं कर पाई थी। इसके बाद उसे शुक्रवार को फिर पॉलीग्राफी टेस्ट करने के लिए बुलाया गया था।

आफताब को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में शनिवार को तिहाड़ जेल भेजा गया है। उसे जेल नंबर चार के बैरक 15 में रखा गया है। शाम 6:10 बजे आफताब तिहाड़ पहुंचा था। कागजी कार्रवाई करने के बाद उसे सेल में भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि वह ज्यादातर अंग्रेजी में ही बात करता है। जेल में भी कुछ सामान मांगने के लिए अंग्रेजी का ही प्रयोग करता है। 

विशेष पुलिस आयुक्त, सागर प्रीत हुड्डा ने शुक्रवार को कहा, "महरौली थाने में दर्ज एफआईआर संख्या 659/22 आईपीसी की धारा 365/302/201 के तहत आरोपी आफताब अमीन का दूसरा पॉलीग्राफ टेस्ट आज नहीं हो सका।" वहीं गुरुवार को दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने एएनआई को बताया कि आफताब ने रोहिणी लैब में परसेप्चुअल एबिलिटी टेस्ट (पीएटी) कराया, जो एक मनोवैज्ञानिक विश्लेषण परीक्षण है।

दिल्ली पुलिस के एक सूत्र ने कहा, "आरोपी शुरू से ही बहुत सामान्य और सुचारू रूप से व्यवहार कर रहा है। इसलिए, उसका पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट कराना महत्वपूर्ण था। यह एक लंबी प्रक्रिया है। हमारी हिरासत समाप्त होने पर भी न्यायिक हिरासत में नार्को टेस्ट भी किया जा सकता है।"

टॅग्स :श्रद्धा वालकर हत्याकांडदिल्लीक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोपहर 1:44 बजे?, बच्चे को लेकर स्कूल से लौट रही थी मां और पीछे से किशोर आया और पोशाक उठा दी?, वीडियो

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी