लाइव न्यूज़ :

श्रद्धा हत्याकांडः आरोपी आफताब का आज होगा पॉलीग्राफ टेस्ट, कोर्ट ने दी इजाजत, अदालत में बोला- श्रद्धा को गुस्से में मारा

By अनिल शर्मा | Updated: November 22, 2022 13:45 IST

दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब का पॉलीग्राफिक टेस्ट कराने के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) से संपर्क किया है। तैयारी चल रही है। टेस्ट आज हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्दे श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब की पुलिस रिमांड 4 दिन बढ़ा दी गई है।मामले की सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज दी है।

नई दिल्लीः श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब की पुलिस रिमांड 4 दिन बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही उसका पॉलीग्राफ टेस्ट करने के लिए साकेत कोर्ट से इजाजत भी मिल गई है। पूनावाला की पांच दिनों की पुलिस हिरासत आज खत्म हो रही है। उसे मंगलवार सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए साकेत अदालत में पेश किया गया। जहां उसने पहली बार जज के सामने अपना गुनाह कबूल किया। आफताब ने कहा- जो किया गुस्से में किया। मैं पुलिस को सबकुछ बता चुका हूं। अब घटना को याद करने में मुश्किल हो रही है। आज आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट हो सकता है क्योंकि अदालत ने इसकी इजाजत दे दी है।

आफताब के बार-बार बयान बदलने को लेकर दिल्ली पुलिस ने अदालत में कहा था कि आफताब गलत जानकारी दे रहा है और जांच को गुमराह कर रहा है। पॉलीग्राफ टेस्ट में व्यक्ति की धड़कन, नब्ज, सांस लेने की प्रक्रिया को नोट किया जाता है और उससे सवाल पूछे जाते हैं। झूठा जवाब देने पर व्यक्ति की धड़कन, नब्ज और सांस अनियमित हो जाती हैं, इससे उसके जवाबों को सही और गलत माना जाता है।

दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब का पॉलीग्राफिक टेस्ट कराने के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) से संपर्क किया है। तैयारी चल रही है। टेस्ट आज हो सकता है। गुरुवार को कोर्ट ने रोहिणी एफएसएल को पांच दिनों के भीतर आफताब का नार्को टेस्ट कराने का आदेश दिया था। दिल्ली पुलिस ने निचली अदालत में भी आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की अनुमति मांगी थी। साकेत कोर्ट के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अविरल शुक्ला ने इस मामले को मजिस्ट्रेट विजयश्री राठौड़ के पास भेज दिया, जिन्होंने आफताब के नार्को टेस्ट की अनुमति दे दी। 

आफताब का कबूलनामा

कोर्ट में आफताब ने कहा कि जो कुछ भी हुआ गुस्से में हुआ। आफताब ने यह भी कहा कि वह जांच में सहयोग कर रहा है। उसने अदालत से आगे कहा कि उसे घटना को याद करने में कठिनाई हो रही है। आरोपी ने कथित तौर पर इस साल मई में अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वॉकर की गला दबाकर हत्या कर दी थी और उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे। 

पुलिस ने पहले कहा था कि पूनावाला, जिसने अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या करने और उसके शरीर के 35 टुकड़े करने की बात कबूल की थी, सवालों के भ्रामक जवाब दे रहा था। आफताब का नार्को एनालिसिस टेस्ट।

सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका खारिज

दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को श्रद्धा हत्याकांड की जांच दिल्ली पुलिस से केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को स्थानांतरित करने की मांग वाली एक जनहित याचिका (पीआईएल) को लागत सहित खारिज कर दिया। न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति सुब्रमणियम प्रसाद की खंडपीठ ने मंगलवार को मंगलवार ने कहा कि हमें इस याचिका पर विचार करने का एक भी अच्छा कारण नहीं मिला।

 

टॅग्स :श्रद्धा वालकर हत्याकांडदिल्लीक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

क्राइम अलर्टदोपहर 1:44 बजे?, बच्चे को लेकर स्कूल से लौट रही थी मां और पीछे से किशोर आया और पोशाक उठा दी?, वीडियो

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी