लाइव न्यूज़ :

पुलिस आरक्षक ने घर में घुसकर प्रेमिका, उसके पिता और भाई को गोली मारी, मरने से पहले आरोपी ने फेसबुक पर लिखा- ‘प्यार में धोखा इसलिए ठोका’

By नईम क़ुरैशी | Updated: May 22, 2023 14:01 IST

घटना को अंजाम देने वाले प्रेमी आरक्षक ने खुद भी ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। घायल प्रेमिका को गंभीर हालत में इंदौर रेफर कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआरक्षक सुभाष खराड़ी के पिता मायाराम खराड़ी  8 साल पहले बेरछा थाने में एसआई के पद पर पदस्थ थे।पिता की मौत के बाद बेटे को आरक्षक पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिल गई। परिवार के विरोध के बाद लड़की ने प्रेमी से दूरी बना ली और मिलना-जुलना बंद कर दिया।

शाजापुरः मध्य प्रदेश के शाजापुर जिला मुख्यालय से 15 किमी स्थित बेरछा कस्बे में रविवार रात 1 बजे के लगभग हुई दिल दहला देने वाली घटना में सरफिरे पुलिस आरक्षक ने घर में घुसकर प्रेमिका युवती उसके पिता और भाई को गोली मार दी। इस जघन्य घटना में पिता की गोली लगने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

जबकि युवती और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उधर घटना को अंजाम देने वाले प्रेमी आरक्षक ने खुद भी ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। घायल प्रेमिका को गंभीर हालत में इंदौर रेफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार प्रेमी आरक्षक सुभाष खराड़ी के पिता मायाराम खराड़ी  8 साल पहले बेरछा थाने में एसआई के पद पर पदस्थ थे।

पिता की मौत के बाद बेटे को आरक्षक पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिल गई। इसी दौरान सुभाष और युवती की मुलाकात हुई। दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। लेकिन, दोनों के प्यार के बीच धर्म आड़े आ गया। युवती के परिजन किसी दूसरे धर्म के लड़के से शादी के लिए तैयार नहीं थे।

परिवार के विरोध के बाद लड़की ने प्रेमी से दूरी बना ली और मिलना-जुलना बंद कर दिया। इसी बात को लेकर सुभाष नाराज चल रहा था और उसने घटना को अंजाम दे दिया। सुभाष प्रेमिका शिवानी के घर सीढ़ी लगाकर पहली मंजिल पर चढ़ा और वहां मौजूद प्रेमिका और उसके पिता ज़ाकिर  खांन पर गोली चला दी।

जिला अस्पताल में पिता जाकिर खांन की मौत हो गई, जबकि प्रेमिका को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया है। गोलीबारी की वारदात के दौरान प्रेमिका का भाई राज खांन भी वहां पर मौजूद था, वह भी गोली से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सुभाष घटनास्थल पर ही अपनी एक्टिवा छोड़कर फरार हो गया। 

प्यार में धोखा इसलिए ठोका

बेरछा पुलिस ने बताया कि आरोपी पुलिस आरक्षक सुभाष खराड़ी ने प्रेमिका और पिता पर गोली चलाने के बाद फेसबुक पर पोस्ट की, जिसमें लिखा- ‘प्यार में धोखा इसलिए ठोका, उसको तो ऐसा दर्द दिया है जो वो कभी नहीं भूल पाएगी’। इसके बाद खुद भी ट्रेन से कटकर जान दे दी। 

देसी रिवाल्वर और दो पहिया वाहन जब्त

एसपी यशपाल सिंह राजपूत का कहना है कि गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई हैं। एक युवती गंभीर घायल है। मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल से चली हुई गोली, देसी रिवाल्वर और दो पहिया वाहन भी मिला है। बेरछा के पूर्व सरपंच अब्दुल सत्तार ने बताया कि रात को एक बजे फोन के माध्यम से मुझे घटना का पता चला। दोनों को उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल में ले जाया गया, जहां पिता को मृत घोषित कर दिया। और लड़की को इंदौर रैफर किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

आरक्षक देवास डीएसपी का ड्राइवर

मृतक आरक्षक देवास डीएसपी किरण कुमार शर्मा के शासकीय वाहन का चालक था, कल दिन भर भी और शाम 5 बजे तक मृतक सुभाष ने ड्यूटी की । इसका एक भाई होमगार्ड में आगर जिले में पदस्थ है,और देवास में अपनी माताजी के साथ रहता था ।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?