लाइव न्यूज़ :

लाखों का कर्ज, 4 साल के बेटे फतेह को जहर देकर मारा?, फिर अलग-अलग कमरों में पंखे से फांसी लगाकर मां शिवानी-पिता सचिन ग्रोवर ने दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट में क्या लिखा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 27, 2025 12:49 IST

Shahjahanpur Family Suicide Case: प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि दंपति ने पहले अपने चार साल के बच्चे को कोई जहरीला पदार्थ खिलाया, जिसके बाद उन्होंने अलग-अलग कमरों में फांसी लगा ली।

Open in App
ठळक मुद्देShahjahanpur Family Suicide Case: दंपति ने अलग-अलग कमरों में पंखे से फांसी लगा ली, जबकि फतेह का शव दूसरे कमरे में मिला।Shahjahanpur Family Suicide Case: बुधवार सुबह जब परिजन ऊपर की मंजिल में गए तब उन्हें घटना का पता चला।Shahjahanpur Family Suicide Case: पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

शाहजहांपुरः शाहजहांपुर जिले में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान होकर एक कारोबारी दंपति ने अपने चार साल के बेटे को कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खिलाया और इसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि थाना रोजा अंतर्गत एक कॉलोनी में रहने वाले हथकरघा कारोबारी सचिन ग्रोवर (30), उनकी पत्नी शिवानी (28) और चार साल के बेटे फतेह के शव घर में मिले हैं। दंपति ने अलग-अलग कमरों में पंखे से फांसी लगा ली, जबकि फतेह का शव दूसरे कमरे में मिला।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि दंपति ने पहले अपने चार साल के बच्चे को कोई जहरीला पदार्थ खिलाया, जिसके बाद उन्होंने अलग-अलग कमरों में फांसी लगा ली। द्विवेदी ने बताया कि मृतक का परिवार मकान की दूसरी मंजिल पर रहता है जबकि नीचे मृतक के परिजन रहते हैं। बुधवार सुबह जब परिजन ऊपर की मंजिल में गए तब उन्हें घटना का पता चला।

यह घटना मंगलवार रात की है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें मृतक ने लिखा है कि ‘‘वह बहुत परेशान है और उस पर बहुत कर्ज हो गया है। अलग-अलग लोगों से उसने कर्ज ले रखा है और उसकी आमदनी नहीं हो रही है ऐसे में वह मानसिक रूप से काफी परेशान है।

ऐसे बुरे वक्त में उसे किसी ने भी सहारा नहीं दिया है।’’ सुसाइड नोट में लिखा है कि ‘‘मुझे परिजनों से कोई शिकायत नहीं है। सभी ने मेरा साथ दिया। हमारी कार और मकान आदि बेचकर कर्ज निपटा देना ताकि कोई यह न कह पाए कि हमारा कर्ज बाकी रह गया।’’

मृतक सचिन ग्रोवर की मां ने बताया कि सचिन ने कल शाम ही उन्हें बताया था कि उसे पांच लाख रुपये बैंक में जमा करने हैं और तीन लाख रुपये का इंतजाम हो गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशशाहजहाँपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...