लाइव न्यूज़ :

इस वेबसाइट पर दिए नंबर द्वारा वॉट्सएप पर होता था लड़कियों का भाव तय, सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 18, 2018 08:25 IST

Open in App

नागपुर, 18 नवंबर:  शहर पुलिस के सामाजिक सुरक्षा दस्ते ने एस्कॉर्ट की सब-साइट स्कोका डाट कॉम के जरिए देह व्यापार के लिए युवतियां उपलब्ध कराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जबकि एक पीडि़त युवती को पुलिस ने छुड़ाया है. आरोपियों में गिट्टीखदान गोरेवाड़ा रोड निवासी आतिश रामेश्वर खडसे (38) और माया नामक महिला का समावेश है. शुक्रवार को सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम को जानकारी मिली कि स्कोका डाट कॉम साइट के मोबाइल नंबर पर माया नामक महिला से संपर्क होने पर ग्राहकों को युवतियां पहुंचाई जाती हैं.

इस पर पुलिस ने बोगस ग्राहक के माध्यम से माया से संपर्क करके युवती उपलब्ध कराने के लिए चर्चा की. मामले की पुष्टि होने पर डीसीपी संभाजी कदम को जानकारी दी गई. उनके निर्देश पर योजना बनाई गई. माया के साथ बात तय होने पर आतिश ग्राहक तक युवती को पहुंचाने का काम करता है. इसीलिए आतिश से संपर्क करके वॉट्सएप पर युवती का फोटो भी बुलाया गया. बोगस ग्राहक के कहने पर आतिश युवती को लेकर सदर के पूनम चेंबर के सामने पहुंचने को तैयार हुआ. लेकिन उसके पूनम चेंबर अकेले पहुंचने पर पुलिस टीम ने दबोच लिया. उससे पूछताछ में युवती के एक होटल में होने की जानकारी मिली. इस पर पुलिस दल ने होटल पहुंचकर युवती को छुड़ाया. इस व्यवसाय की मुख्य सूत्रधार भिलाई एमपी हाउसिंग बोर्ड सोसायटी निवासी माया उर्फ पूजा गोपाल राव (32) है. वह नागपुर में बजाजनगर की नीलकमल सोसायटी की पहली मंजिल पर रहती है. जहां उसे पुलिस टीम ने शनिवार को सुबह गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के खिलाफ सदर थाने में धारा 370, 34 सहित अनैतिक व्यापार प्रतिबंध कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है.

दिल्ली से बुलाई थी युवती माया उर्फ पूजा युवतियों को ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर देह व्यापार के लिए प्रवृत्त करती है. इस युवती को उसने दिल्ली से बुलाया था. वहां से बुलाकर नागपुर के एक होटल में ठहराकर ग्राहकों तक पहुंचाया जाता था.

टॅग्स :सेक्स रैकेट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टव्हाट्सऐप पर तस्वीरें भेजता और पसंद होने पर क्यूआर कोड पर पैसा?, मुख्य सरगना नंदलाल समेत चार महिलाओं को पकड़ा, देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

क्राइम अलर्टथाना से महज कुछ गज की दूरी पर 5 वर्षों से चाय की दुकान में चल रहा सेक्स रैकेट?, आम लोगों ने किया भंडाफोड़

क्राइम अलर्टVaranasi News: स्पा सेंटर की आड़ में घिनौना काम, वाराणसी पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़; 5 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदुकानों को होटल में किया तब्दील, चल रहा था सेक्स रैकेट; जाल बिछाकर क्राइम ब्रांच ने किया भंडाफोड़

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: मासूम से गैंगरेप, 'डॉग' ने खोला हत्या का राज, तीसरी क्लास में पढ़ती थी छात्रा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?