लाइव न्यूज़ :

कोरोना महामारी में पिता की सैलरी में हुई भारी कटौती, स्कूल फीस देने के लिए बेटा लूट व चोरी में हो गया शामिल

By अनुराग आनंद | Updated: January 3, 2021 08:47 IST

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले स्थित रुद्रपुर शहर में लूट के एक मामले में गुरुवार को एक स्कूली छात्र को हिरासत में लिया गया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी स्कूल की फीस भरने के लिए चोरी व लूट जैसे अपराध में शामिल हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देइसी तरह की एक अन्य घटना में, इंदौर की एक 16 वर्षीय लड़की ने स्कूल फीस देने के लिए एक मोबाइल फोन चुरा लिया। पिता का वेतन कम कर दिए जाने के बाद, वह स्कूल की फीस जमा करने की स्थिति में नहीं था, इसलिए छात्र लूट में शामिल हुआ।

नई दिल्ली: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर शहर के एक नामी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र के जीवन पर जानलेवा कोरोना महामारी का काफी बुरा प्रभाव पड़ा है। महामारी ने इस छात्र के जीवन को संकट में डाल दिया है। 

लूट के एक मामले में पूछताछ के लिए हिरासत मे लिए जाने के बाद छात्र ने बताया कि वह पैसों का लुटेरा इसलिए बना ताकि वह अपने स्कूल की फीस का समय पर भुगतान कर सके। साथ ही उसने बताया कि महामारी की वजह से उसके पिता के वेतन में कटौती हुई है, जिससे उसके पिता परिवार का खर्च चलाते हुए फीस दे पाने में असमर्थ हैं।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, रुद्रपुर पुलिस ने बीते दिनों बलवंत एन्क्लेव कॉलोनी निवासी सचिन शर्मा से करीब 5.35 लाख रुपये लूट के मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया था। हिरासत में पूछताछ करने के बाद यह घटना सामने आई। दरअसल, सचिन बैंक में 5.35 लाख रुपये जमा करने के लिए गए थे, तभी बंदूक की नोक पर उनसे पैसा लूटने के बाद बदमाश वहां से भाग गया था। 

पिता स्कूल फीस देने में असमर्थ थे, इसलिए लूट में हुआ शामिल-

इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर पूछताछ के लिए कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया। इसमें से एक ने पुलिस को बताया कि उसने अपने पिता की मदद के लिए अपने स्कूल की फीस का भुगतान करने के लिए यह अपराध किया। साथ ही उसने यह भी बताया कि उसके पिता रुद्रपुर में एक कारखाने में काम करते हैं।

कारखाने में नुकसान के कारण प्रबंधन द्वारा उसके पिता का वेतन कम कर दिए जाने के बाद, वह स्कूल की फीस जमा करने की स्थिति में नहीं था, इसलिए वह अपराध में शामिल हो गया।

इंदौर में फीस भरने के लिए 16 साल की लड़की ने मोबाइल फोन चुराया-

इसी तरह की एक अन्य घटना में, इंदौर की एक 16 वर्षीय लड़की ने एक निजी जासूस का मोबाइल फोन चुरा लिया और उसे स्कूल की फीस भरने के लिए गिरवी रख दिया।

लड़की ने अपनी कक्षा 11 की परीक्षा में 71 प्रतिशत अंक हासिल किए थे और अगले सत्र के लिए वह अपना एडमिशन कराना चाहती थी, लेकिन उसके परिवार के पास फीस का भुगतान करने के लिए पैसे नहीं थे।

जब पीड़ित शख्स को पता चला कि लड़की ने उसकी फीस देने के लिए फोन चुराया है, तो उसने पुलिस में दर्ज शिकायत को वापस ले लिया और उसकी मदद की।

टॅग्स :उत्तराखण्डलुटेराइंदौरकोरोना वायरसकेस
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

क्राइम अलर्टइंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला