लाइव न्यूज़ :

प्रिया कपूर ‘लालची’ और ‘सिंड्रेला की सौतेली मां’, करिश्मा कपूर के बच्चों ने दिल्ली उच्च न्यायालय में कहा, 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति का मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 9, 2025 21:19 IST

समायरा और कियान राज की ओर से पेश हुए वकील ने न्यायमूर्ति ज्योति सिंह के समक्ष यह दलील उनके दिवंगत पिता संजय कपूर की कथित तौर पर 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति की वसीयत को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर सुनवाई के दौरान दी।

Open in App
ठळक मुद्देवॉल्ट डिज्नी की 1950 की फिल्म ‘‘सिंड्रेला’’ में, एक युवती के साथ उसकी सौतेली मां दुर्व्यवहार करती है।सुझाव दिया कि संपत्ति विवाद में शामिल पक्ष मीडिया के साथ इसका विवरण साझा न करें।जालसाजी का आरोप लगाते हुए अदालत को बताया कि जांच के लिए पर्याप्त सबूत मौजूद हैं।

नई दिल्लीः अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों ने बृहस्पतिवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में अपनी सौतेली मां प्रिया कपूर पर ‘‘लालची’’ होने का आरोप लगाया और उन्हें ‘‘सिंड्रेला की सौतेली मां’’ जैसी बताया। समायरा और कियान राज की ओर से पेश हुए वकील ने न्यायमूर्ति ज्योति सिंह के समक्ष यह दलील उनके दिवंगत पिता संजय कपूर की कथित तौर पर 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति की वसीयत को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर सुनवाई के दौरान दी। वॉल्ट डिज्नी की 1950 की फिल्म ‘‘सिंड्रेला’’ में, एक युवती के साथ उसकी सौतेली मां दुर्व्यवहार करती है।

अपना सारा ध्यान अपनी अन्य दो बेटियों पर केंद्रित करती है। न्यायालय ने 26 सितंबर को संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर को उनकी संपत्ति की सूची एक सीलबंद लिफाफे में दाखिल करने की अनुमति दी और सुझाव दिया कि संपत्ति विवाद में शामिल पक्ष मीडिया के साथ इसका विवरण साझा न करें।

वकील ने बृहस्पतिवार को प्रिया पर ‘‘लालची’’ होने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि उन्हें संपत्ति का 60 प्रतिशत और लगभग 12 प्रतिशत उनके बेटे को मिला है। वकील ने दावा किया, ‘‘उन्हें (प्रिया) ट्रस्ट का 75 प्रतिशत हिस्सा भी मिल रहा है।’’ वकील ने प्रिया कपूर पर जालसाजी का आरोप लगाते हुए अदालत को बताया कि जांच के लिए पर्याप्त सबूत मौजूद हैं।

वकील ने संजय कपूर की संपत्तियों के स्थानांतरण पर यथास्थिति बनाए रखने का अनुरोध करते हुए यह दलील दी। वकील ने वसीयत की प्रामाणिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया संजय कपूर ने वर्तमान वसीयत बनाते समय किसी वकील से सलाह नहीं ली थी।

दावा किया कि ‘‘यह संभव नहीं है कि उन्होंने वसीयत बनाने और इतनी बड़ी संपत्ति वसीयत करने से पहले किसी वकील से सलाह न ली हो।’’ उन्होंने दावा किया कि वसीयत में तब बदलाव किया गया जब संजय कपूर अपने बेटे के साथ छुट्टियां मना रहे थे। अदालत इस मामले की अगली सुनवाई 13 अक्टूबर को करेगी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकरिश्मा कपूरसंजय कपूरदिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?