लाइव न्यूज़ :

गौरी लंकेश मर्डर केस में आरोपी दाभोलकर की हत्या के भी साजिशकर्ता थे : CBI

By भाषा | Updated: September 1, 2018 23:57 IST

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पिछले महीने दाभोलकर पर कथित तौर पर गोली चलाने वाले सचिन अंडूरे को गिरफ्तार किया था। 

Open in App

पुणे, 1 सितंबर: सीबीआई ने शनिवार को अदालत में बताया कि पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के तीन आरोपी नरेंद्र दाभोलकर की हत्या में भी आरोपी थे और इनमें से एक ने दाभोलकर पर गोली चलाने वालों को हथियारों का प्रशिक्षण भी दिया था। 

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पिछले महीने दाभोलकर पर कथित तौर पर गोली चलाने वाले सचिन अंडूरे को गिरफ्तार किया था। 

एजेंसी ने शनिवार को लंकेश हत्या मामले में आरोपी राजेश बनगेरा और अमित दिगवेकर को अंडूरे के साथ पुणे की एक अदालत में पेश किया। अंडुरे की सीबीआई हिरासत शनिवार को खत्म हो गई। 

अदालत ने दिगवेकर और बनगेरा को 10 सितंबर तक सीबीआई हिरासत में भेज दिया जबकि अंडूरे को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

दोनों मामलों के आरोपियों के बीच संबंध का दावा करते हुए सीबीआई ने शुक्रवार को कर्नाटक विशेष जांच दल से बनगेरा और दिगवेकर की हिरासत ली थी। कर्नाटक विशेष जांच दल लंकेश हत्या मामले की जांच कर रहा था। 

सीबीआई के वकील विजयकुमार धाकाने ने यहां अदालत को बताया, ‘‘सरकारी कर्मचारी और कर्नाटक में कांग्रेस पार्षद का निजी सहायक बनगेरा ने दोनों शूटरों, अंडूरे और (शरद) कालस्कर, को हथियारों का प्रशिक्षण दिया था जिन्होंने डॉ. दाभोलकर की हत्या की थी।’’ 

टॅग्स :गौरी लंकेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो