लाइव न्यूज़ :

संबलपुरः महिला सहकर्मी और शोध छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न, वीर सुरेंद्र साई प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसर निलंबित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2025 20:41 IST

घटना एफएम (स्वायत्त) कॉलेज के बीएड विभाग में एक सहायक प्रोफेसर से जुड़े एक अलग मामले के तुरंत बाद सामने आई है, जहां 14 जुलाई को एक छात्रा द्वारा कथित तौर पर यौन उत्पीड़न के बाद आत्मदाह किए जाने पर प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया था और गिरफ्तार कर लिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देयौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है और खिलाफ जांच की जा रही है।शोध छात्रा के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने का आरोप है।13 अगस्त को अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत निलंबित कर दिया गया था।

भुवनेश्वरः ओडिशा के संबलपुर जिले में वीर सुरेंद्र साई प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (वीएसएसयूटी) के प्राधिकारियों ने कदाचार के आरोप में दो प्रोफेसर को निलंबित कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने फोन पर बताया कि दोनों प्रोफेसर पर अलग-अलग घटनाओं में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है और उनके खिलाफ जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि दोनों मामलों में आरोपी विश्वविद्यालय के प्रबंधन बोर्ड के समक्ष अपना बचाव पक्ष रखने में विफल रहे। अधिकारी ने बताया कि ‘प्रोडक्शन इंजीनियरिंग’ विभाग के एक प्रोफेसर पर एक महिला सहकर्मी के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया गया है, जबकि गणित विभाग के एक एसोसिएट प्रोफेसर पर एक शोध छात्रा के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने का आरोप है।

दोनों प्रोफेसर को 13 अगस्त को अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत निलंबित कर दिया गया था। यह घटना एफएम (स्वायत्त) कॉलेज के बीएड विभाग में एक सहायक प्रोफेसर से जुड़े एक अलग मामले के तुरंत बाद सामने आई है, जहां 14 जुलाई को एक छात्रा द्वारा कथित तौर पर यौन उत्पीड़न के बाद आत्मदाह किए जाने पर प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया था और गिरफ्तार कर लिया गया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?