लाइव न्यूज़ :

Samastipur: महिला पुलिस कांस्टेबल चांदनी कुमारी का शव बैरक के शौचालय में फंदे से लटका मिला?, मोबाइल फोन और डायरी जब्त

By एस पी सिन्हा | Updated: November 14, 2024 14:26 IST

Samastipur: अनुमंडल पुलिस अधिकारी ने बताया कि बैरक से बरामद उसका मोबाइल फोन तथा एक डायरी जब्त कर ली गई है और विश्लेषण किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार शाम को एक अन्य महिला कांस्टेबल ने शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद पाया।दरवाजा खोला गया तो चांदनी का शव बाथरूम के अंदर फंदे से लटका मिला।मामले में जांच जारी है।

Samastipur: बिहार के समस्तीपुर जिले में एक महिला पुलिस कांस्टेबल का शव बैरक के शौचालय में फंदे से लटका मिला। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। महिला कांस्टेबल की पहचान वैशाली जिले की निवासी चांदनी कुमारी के रूप में हुई है। समस्तीपुर (सदर) अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) संजय कुमार पांडे ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘चांदनी कुमारी मुसरीघरारी थाने की दूसरी मंजिल पर बैरक में रह रही थी। बुधवार शाम को एक अन्य महिला कांस्टेबल ने शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद पाया।

जब अन्य कांस्टेबलों की मदद से दरवाजा खोला गया तो चांदनी का शव बाथरूम के अंदर फंदे से लटका मिला।’’ उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। अनुमंडल पुलिस अधिकारी ने बताया कि बैरक से बरामद उसका मोबाइल फोन तथा एक डायरी जब्त कर ली गई है और विश्लेषण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

क्राइम अलर्टदोपहर 1:44 बजे?, बच्चे को लेकर स्कूल से लौट रही थी मां और पीछे से किशोर आया और पोशाक उठा दी?, वीडियो

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी