लाइव न्यूज़ :

घर से बाहर निकला 30 वर्षीय छोटू मिश्रा, बाइक सवार अपराधियों ने घेर कर आंख, सिर, छाती और पसली समेत शरीर के कई हिस्सों में ताबड़तोड़ बरसाईं

By एस पी सिन्हा | Updated: March 14, 2026 18:54 IST

सहरसाः 30 अक्टूबर 2020 सहरसा के तिवारी चौक स्थित आरएम कॉलेज परिसर में मिक्की चौबे की भी इसी तरह घात लगाकर हत्या कर दी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देकुख्यात अपराधी मिक्की चौबे (रौशन कुमार चौबे) की हत्या से जुड़े प्रतीत होते हैं।घायल अवस्था में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से ही विद्यापति नगर स्थित उसके घर में कोहराम मचा हुआ है।

सहरसाः बिहार के सहरसा जिले में गैंगवार की घटना सामने आने से सनसनी फैल गई है। दरअसल, जिले के सदर थाना क्षेत्र के मीरा टॉकीज के पास अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए 30 वर्षीय छोटू मिश्रा उर्फ सुजीत कुमार झा की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात जब छोटू मिश्रा घर से बाहर निकला था, तभी बाइक सवार अपराधियों ने उसे घेर लिया और आंख, सिर, छाती और पसली समेत शरीर के कई हिस्सों में ताबड़तोड़ गोलियां दागीं। इस अंधाधुंध फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घायल अवस्था में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से ही विद्यापति नगर स्थित उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। इस हत्याकांड के तार सीधे तौर पर कुख्यात अपराधी मिक्की चौबे (रौशन कुमार चौबे) की हत्या से जुड़े प्रतीत होते हैं।

उल्लेखनीय है कि 30 अक्टूबर 2020 सहरसा के तिवारी चौक स्थित आरएम कॉलेज परिसर में मिक्की चौबे की भी इसी तरह घात लगाकर हत्या कर दी गई थी। मिक्की चौबे की मां रंजना देवी ने उस समय जिन लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी, उनमें मिश्रा परिवार के कई सदस्यों के नाम शामिल थे। चर्चा है कि छोटू मिश्रा की हत्या उसी पुरानी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई का अगला हिस्सा है।

जो सहरसा में दो गुटों के बीच लंबे समय से चली आ रही है। मिक्की चौबे हत्याकांड के बाद से ही तिवारी टोला और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल था। मिक्की की हत्या जमीन के विवाद और पैसों के लेनदेन को लेकर हुई थी, जिसमें आशीष मिश्रा, कन्हैया मिश्रा और मनोज मिश्रा सहित 11 लोगों सहित कई अज्ञात को आरोपी बनाया गया था।

पुलिसिया जांच के दौरान भी कई लोगों के नाम जुटे।  कुख्यात मिक्की चौबे कि नृशंस हत्याकांड में मुख्य आरोपी सदर थाना क्षेत्र के तिवारी टोला का है, जहां मिश्रा टोला निवासी आशीष मिश्रा की विगत वर्ष 6 फ़रवरी को 2025 को मौत हो गई। चूंकि यह घटना घर के अहाते में हुई, इसलिए इलाके में कई तरह की चर्चाएं है.कोई इसे हत्या बताता है, तो कोई आत्महत्या।

मृतक के पिता मनोज मिश्रा ने हत्या की आशंका जताई है, जिससे मामला और उलझता जा रहा है। जानकारों का मानना है कि पहले आशीष कि संदिग्ध मौत और अब छोटू मिश्रा की खौफनाक हत्या मिक्की चौबे गुट की ओर से किया गया एक प्रतिशोध हो सकता है। अपराधियों ने जिस तरह से छोटू को निशाना बनाया, वह साफ दर्शाता है कि यह केवल एक आपराधिक घटना नहीं बल्कि गैंगवार की एक कड़ी है।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए गए हैं और संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस उन फोन कॉल्स की भी जांच कर रही है, जो छोटू को घर से निकलने के लिए किए गए थे।

सहरसा पुलिस के लिए अब सबसे बड़ी चुनौती इन दोनों हत्याकांडों से जुड़े मुख्य साजिशकर्ताओं को बेनकाब करना और शहर में भड़क रही गैंगवार की इस आग को शांत करना है। फिलहाल, सुरक्षा के मद्देनजर प्रभावित इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPoliceहत्याबिहार समाचारBihar news
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...