लाइव न्यूज़ :

सहारनपुरः सास को किसी अन्य व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा, बहू से झगड़ा?, पुत्रवधू को सबक सिखाने के लिए पति-बेटी के साथ मिलकर 5 माह की पोती की गला रेतकर हत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 29, 2025 16:33 IST

Saharanpur: एसएसपी के अनुसार शिवानी ने पुलिस में तहरीर दी है जिसमें आरोप लगाया है कि उसने सास को किसी अन्य व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देचिकित्सालय पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।शिवानी का पति केरल में सैलून चलाता है और वही रहता है।बाहरी के आकर वारदात को अंजाम देने की संभावना नहीं दिखी।

सहारनपुरः सहारनपुर जिले के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कुतुबपुर कुसेनी में पुत्रवधू को सबक सिखाने के लिए सास ने पति और बेटी के साथ मिलकर पांच माह की पोती की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी। बच्ची की दादी-दादा और बुआ को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार सास और बहू के बीच लंबे समय से झगड़ा चल रहा था और महिला अपनी पुत्रवधू को सबक सिखाना चाहती थी। पुलिस ने कहा कि इसी रंजिश में सास ने पति और बेटी के साथ मिलकर बुधवार को कथित अपराध को अंजाम दिया।

सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सजवाण ने बताया कि ग्राम कुतुबपुर कुसेनी में पांच माह की इशिका की गला रेतकर उस समय हत्या कर दी गई जब वह अपनी मां शिवानी के साथ घर में सोई हुई थी। उन्होंने बताया कि सुबह जब शिवानी उठी तो उसने बच्ची को खून में लथपथ पाया जिसके बाद परिजन उसे लेकर चिकित्सालय पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सजवाण ने बताया कि शिवानी का पति केरल में सैलून चलाता है और वही रहता है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जब मामले में जांच शुरू की तो संदेह घर के सदस्यों पर गया क्योंकि 14 लोगों के परिवार में किसी बाहरी के आकर वारदात को अंजाम देने की संभावना नहीं दिखी।

सजवाण ने कहा कि पुलिस पूछताछ में बच्ची की दादी सरिता ने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की और उसने बताया कि वह पोती की हत्या कर बहू को झूठे मुकदमे में फंसाना चाहती थी। एसएसपी ने बताया कि सरिता ने रात को चाय में नींद की दवा मिलाकर शिवानी को पिला दी ताकि वह जाग न सके और तड़के चार बजे वह बहू के कमरे में गई और उसने इशिका का मुंह दबाकर पति धर्मेंद्र द्वारा दिये गये ब्लेड से उसका गला रेत दिया। एसएसपी के अनुसार शिवानी ने पुलिस में तहरीर दी है जिसमें आरोप लगाया है कि उसने सास को किसी अन्य व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।

जिसके बाद से वह उससे रंजिश रखती थी। सजवाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने दादी सरिता, ससुर धर्मेंद्र और उनकी बेटी, तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बच्ची की हत्या में प्रयुक्त ब्लेड को भी बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...