लाइव न्यूज़ :

VIDEO:यूपी पुलिस ने गाड़ी गंदी होने का बहाना देकर घायलों को छोड़ा सड़क पर मरते हुए, 2 नाबालिग की मौत

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 20, 2018 17:05 IST

इस मामले में शामिल सभी पुलिस वालों को सहारनपुर एसपी ने किया सस्पेंड, वीडियो देख आपको भी होगा यूपी पुलिस से नफरत।

Open in App

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर पुलिस ने गुरुवार (18 जनवरी) की रात सड़क दुर्घटना के शिकार हुए दो नाबालिग लड़को को UP 100 में  लेकर जाने से इंकार कर दिया। जिसकी वजह से दोनों नाबालिग बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने यूपी 100 में घायलों को यह कहते हुए बिठाने से मना कर दिया कि गांड़ी गंदी हो जाएगी। पुलिस वालों का कहना था कि सड़क हादसों से शिकार ये लड़के जब गांड़ी में बैठेंगे तो खून से गंदी हो जाएगी। अस्पताल समय पर ना पहुंचने की वजह से दो नाबालिग की मौत हुई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

शनिवार को सहारनपुर के एडिशनल एसपी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में जितने भी पुलिस सम्मलित थे, उन्हे सस्पेंड कर दिया गया है। 24 घंटे बाद पूरी रिपोर्ट आने पर इस और कार्रवाई की जाएगी। 

वहां खड़े कई लोगों ने यूपी पुलिस से गुजारिश की लेकिन फिर भी उन्होंने ने किसी एक की नहीं सुनी । किसी तरह आस-पास के लोगों ने इंतजाम कर घायलों को हॉस्पिटल लेकर गए लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस पूरे मामले का वीडियो वहां खड़े एक शख्स ने बना लिया। 3 मिनट के इस वीडियो को देख यूपी पुलिस से किसी का भी भरोसा उठ जाएगा। 

घटना सहारनपुर की है। यहां नुमाइश कैंप सेतिया विहार के रहने वाले दो नाबालिग अर्पित खुराना और सन्नी दोनों बाइक से घर जा रहे थे, तभी अनियंत्रित होकर उनकी बाइक एक खंभे से टकरा गई और नाले में गिर गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटना स्थल पर तो पहुंची लेकिन घायलों को ले जाने से इंकार कर दिया।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी