लाइव न्यूज़ :

सहजनवाः 30 दिन शादी के बाद काम की तलाश में पति गया मुंबई, पत्नी का दिल देवर पर आया और ससुराल और मायके का सहमति से की शादी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 8, 2025 05:52 IST

समय के साथ खुशबू अपने देवर अमित के करीब आ गई और जब परिवार को बढ़ती नजदीकियों के बारे में पता चला, तो दोनों फरार हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देशादी के एक महीने बाद ही कल्लू काम की तलाश में मुंबई चला गया।घर वापस लाया गया लेकिन दोनों ने हर हाल में एक साथ रहने पर जोर दिया।सदस्यों और स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गयी।

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में काम की तलाश में पति के मुंबई चले जाने के बाद एक नवविवाहिता ने अपने परिवार (ससुराल और मायके) की सहमति से देवर से शादी कर ली। बृहस्पतिवार को हरिहरपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष रवींद्र प्रताप शाही के कैंप कार्यालय में यह शादी हुई। शाही ने बताया कि गोरखपुर के सहजनवा की रहने वाली खुशबू की शादी छह महीने पहले हरिहरपुर के कल्लू नाम के व्यक्ति से हुई थी हालांकि, शादी के एक महीने बाद ही कल्लू काम की तलाश में मुंबई चला गया।

उन्होंने बताया कि समय के साथ खुशबू अपने देवर अमित के कथित तौर पर करीब आ गई और जब परिवार को उनकी बढ़ती नजदीकियों के बारे में पता चला, तो दोनों फरार हो गए। शाही ने बताया कि बाद में उन्हें रिश्तेदारों द्वारा घर वापस लाया गया लेकिन दोनों ने हर हाल में एक साथ रहने पर जोर दिया।

नगर पंचायत हरिहरपुर के अध्यक्ष शाही के कार्यालय में परिवार के सदस्यों और स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गयी। शाही ने बताया कि अमित ने खुशबू की मांग में सिंदूर भरकर शादी की रस्म पूरी की। उन्होंने बताया कि खुशबू के पति ने शादी में शामिल न होने का फैसला किया और खुद को इस मामले से अलग कर लिया। शाही ने बताया कि प्रतिनिधि और पार्षद समारोह के गवाह बने। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...