रूसी अंतरिक्ष यात्री को 65 साल की जापानी महिला से हुआ प्यार, और फिर हो गई 25 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Published: October 13, 2022 12:19 PM2022-10-13T12:19:10+5:302022-10-13T12:58:44+5:30

जापानी महिला योमीउरी शिंबुन ने यह आरोप लगाया कि आरोपी ने बताया कि वह अभी अंतरिक्ष में है और वापस आने के लिए उसके पास पैसे नहीं है। आरोपी ने यह भी वादा किया था कि वापस आने के बाद वह उससे शादी भी करेगा।

Russian astronaut fell in love 65-year-old Japanese woman Yomiuri Shimbun cheated 25 lakhs instagram | रूसी अंतरिक्ष यात्री को 65 साल की जापानी महिला से हुआ प्यार, और फिर हो गई 25 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला

फोटो सोर्स: ANI (प्रतिकात्मक फोटो)

Highlightsरूसी अंतरिक्ष यात्री का दावा करने वाले को 65 साल की जापानी महिला से प्यार हो गया था। प्रेम का झांसा देकर आरोपी ने महिला से 25 लाख रुपए ऐंठ लिए है। इसके बाद महिला ने पुलिस से इसकी शिकायत की है जिसे लेकर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Viral News: रूसी अंतरिक्ष यात्री बता कर एक 65 साल के जापानी महिला के साथ करीब 25 लाख की ठगी हुई है। ठग ने अपनी पहचान रूस के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (International Space Station) में काम करने वाले एक अंतरिक्ष यात्री के तौर पर बताई है। 

बताया जाता है कि महिला को प्यार का झांसा देकर उसके साथ ठगी की गई है। महिला ने आरोपी के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की है जिस पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, 65 साल की जापानी महिला योमीउरी शिंबुन की आरोपी से पहली बातचीत इंस्टाग्राम पर हुई थी। आरोपी अपने इंस्टाग्राम के आईडी पर अंतरिक्ष वाले कई पोस्ट और फोटो शेयर किए थे। ऐसे में दोनों ने एक जापानी मैसेजिंग एप्लिकेशन के जरिए बातचीत शुरू कर दी थी। 

महिला ने बताया कि आरोपी ने उसे कहा कि वह अंतरिक्ष में फंसा है और उसे वापस जापान आने और उससे शादी के लिए कुछ पैसे चाहिए ताकि वह अंतरिक्ष से आने के लिए अपना भाड़ा दे सके। आरोपी ने दावा किया था कि उसके पास वापस आने के लिए पैसे नहीं है। 

इंस्टाग्राम पर बातचीत के बाद दोनों की दोस्ती हो गई और ऐसे में आरोपी ने महिला से यह भी दावा किया कि वह उससे प्यार भी करता है। 

आरोपी ने महिला से ऐसे की ठगी

महिला ने बताया कि वह उससे शादी का झांसा देर कई बार पैसे मांगे है। ऐसे में महिला ने कई बार उसे पैसे भी भेजे है। बताया जा रहा है कि महिला ने कुछ पांच किस्शों में आरोपी को 25 लाख भेजे है। पीड़ित ने यह भी बताया कि जब वह पैसे भेज रही थी तब उसकी मांग बढ़ने लगी थी जिस कारण उसे शक हुआ था। 

जानकारी के मुताबिक, महिला ने कुल 15 दिन में पूरे पैसे भेजे है। यह घटना अगस्त और सितबंर तक घटी है। 
 

Web Title: Russian astronaut fell in love 65-year-old Japanese woman Yomiuri Shimbun cheated 25 lakhs instagram

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे