लाइव न्यूज़ :

Rs 500-crore app-based fraud: 500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी केस में रिया चक्रवर्ती, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को नोटिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 6, 2024 11:52 IST

Rs 500-crore app-based fraud: सोशल मीडिया पर ‘इंफ्लुएंसर्स’ और ‘यूट्यूबर्स’ भारती सिंह, हर्ष लिम्बाचिया, लक्ष्य चौधरी, आदर्श सिंह, सौरव जोशी, अभिषेक मल्हान, पूरव झा, एल्विश यादव, अमित और दिलराज सिंह रावत समेत नौ लोगों पर ऐप का प्रचार करने और इसमें निवेश करने का लालच देकर लोगों को ठगने का आरोप है।

Open in App
ठळक मुद्देऐप के जरिए कथित तौर पर लोगों को अधिक मुनाफा देने का वादा करके निवेश करने को कहा जाता था। अधिकारी ने बताया कि रिया चक्रवर्ती भी उन लोगों में शामिल थीं, जिन्होंने ऐप का प्रचार किया था।अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव, लक्ष्य चौधरी और पूरव झा को तलब किया था।

Rs 500-crore app-based fraud:दिल्ली पुलिस ने ऐप के जरिए 500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, ‘कॉमेडियन’ भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को नोटिस जारी कर जांच में शामिल होने के लिए कहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को दावा किया था कि उसने एक मोबाइल एप्लीकेशन ‘हाइबॉक्स’ से जुड़े घोटाले का भंडाफोड़ किया है। इस ऐप के जरिए कथित तौर पर लोगों को अधिक मुनाफा देने का वादा करके निवेश करने को कहा जाता था।

शिकायतों के अनुसार, सोशल मीडिया पर ‘इंफ्लुएंसर्स’ और ‘यूट्यूबर्स’ भारती सिंह, हर्ष लिम्बाचिया, लक्ष्य चौधरी, आदर्श सिंह, सौरव जोशी, अभिषेक मल्हान, पूरव झा, एल्विश यादव, अमित और दिलराज सिंह रावत समेत नौ लोगों पर ऐप का प्रचार करने और इसमें निवेश करने का लालच देकर लोगों को ठगने का आरोप है।

मामले की जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि रिया चक्रवर्ती भी उन लोगों में शामिल थीं, जिन्होंने ऐप का प्रचार किया था। अधिकारी ने बताया कि पुलिस की ‘इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस’ (आईएफएसओ) इकाई ने रिया, भारती और लिम्बाचिया को अगले सप्ताह जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा है।

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव, लक्ष्य चौधरी और पूरव झा को तलब किया था, लेकिन कोई भी जांच में शामिल नहीं हुआ। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को 500 से अधिक शिकायतें मिली हैं, जिनमें आरोप लगाया गया है कि कई सोशल मीडिया मंचों पर प्रभावशाली लोगों और यूट्यूबर्स ने ‘हाइबॉक्स’ मोबाइल ऐप का प्रचार किया और ऐप के माध्यम से निवेश करने के लिए लुभाया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसभारती सिंहमुंबईरिया चक्रवर्ती
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?