लाइव न्यूज़ :

बिहार: ईद पर पाकिस्तान मुजाहिदों का गाना बजाने के मामले में 5 नाबालिगों समेत 8 गिरफ्तार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 18, 2018 21:29 IST

इस संबंध में 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। एसपी ने कहा कि वीडियो की सत्यता की जांच के लिए फारेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में भेजा गया है। 

Open in App

सासाराम (रोहतास) , 18 जून (भाषा) बिहार के रोहतास जिले में ईद की पूर्व संध्या पर आमतौर पर पाकिस्तानी मुजाहिदों द्वारा गाए जाने वाला राष्ट्रविरोधी गीत कथित रूप से बजाने पर पांच नाबालिगों सहित आठ लोगों को आज गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में कल एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें जिले के नासरीगंज थाने के अंतर्गत नासरीगंज डाक मार्ग के धुस इलाके में ईद से एक दिन पहले शुक्रवार की रात को आमतौर पर पाकिस्तानी मुजाहिदों द्वारा गाए जाने वाला राष्ट्रविरोधी गीत बजाते हुए दिखा गया। 

पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने वीडियो पर संज्ञान लिया और पांच नाबालिगों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। एसपी ने कहा कि वीडियो की सत्यता की जांच के लिए फारेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में भेजा गया है। रोहतास के एसपी सत्यवीर सिंह ने इस मामले में कहा कि यह गंभीर मामला है। वीडियो को जांच के लिए फोरेंसिंक साइंस लैब (पटना) भेजा जा रहा है। हम दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईद के दिन रात के वक्त कुछ असामजिक तत्‍वों ने डीजे में पाकिस्‍तान के समर्थन सरेआम डीजे की धुन पर गाना गाकर इलाके में सनसनी फैला दी थी। 15 जून को हुई इस भारत विरोधी घटना का वीडियो 17 जून को सामने आया था। पुलिस ने 20 लोगों पर मामला दर्ज किया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने के इरादे से सासाराम के नासरीगंज पोस्टल रोड स्थित धूस मोहल्ले में ईद के एक दिन की रात डीजे पर देशविरोधी गाने गाए और इसका वीडियो वायरल कर दिया। पाकिस्तानी मुजाहिदों द्वारा गाए जाने वाले गीत के वायरल वीडियो के मामले की सूचना जैसे ही पुलिस पुलिस को मिली तो उसने त्वरित कार्रवाई करते हुए 20 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल यह स्‍पष्‍ट नहीं हो सका है कि घटना के वक्‍त मौके पर मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी तैनात थे या नहीं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :बिहारईदवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे