लाइव न्यूज़ :

Road accident: 8 लोगों की मौत और 12 घायल?, महराजगंज, शाहजहांपुर और कासरगोड में हादसा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 4, 2025 12:15 IST

Road accident: फरेंदा थाना क्षेत्र के सिकंदराजीतपुर में धानी-फरेंदा मार्ग के पास उनकी कार का टायर अचानक फट गया और वह अनियंत्रित होकर पलट गयी।

Open in App
ठळक मुद्देघटना में कार सवार चांदनी पटेल (15), गायत्री गौड़ (17) और प्रीति (16) की मौत हो गयी।घटना में वाहन चालक और 11 अन्य छात्राएं घायल हो गईं।सभी को धानी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

Road accident: महराजगंज जिले में मंगलवार सुबह सिकंदराजीतपुर में धानी-फरेंदा मार्ग पर टायर फटने के कारण एक कार के पलटने की घटना में तीन छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई तथा 11 अन्य छात्राएं घायल हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घायलों में से छह की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि अलग-अलग विद्यालयों की 14 छात्राएं सुबह कार से बोर्ड परीक्षा देने जा रही थीं। जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के सिकंदराजीतपुर में धानी-फरेंदा मार्ग के पास उनकी कार का टायर अचानक फट गया और वह अनियंत्रित होकर पलट गयी।

 

उन्होंने बताया कि इस घटना में कार सवार चांदनी पटेल (15), गायत्री गौड़ (17) और प्रीति (16) की मौत हो गयी। घटना में वाहन चालक और 11 अन्य छात्राएं घायल हो गईं। सभी को धानी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उनमें से छह गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने बताया कि मृत छात्राओं के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये गये हैं। 

उप्र : दो ट्रकों की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

शाहजहांपुर जिले में ट्रकों के बीच में दबने से दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों की मृत्यु हो गयी। पुलिस अधीक्षक राजेश एस. ने मंगलवार को बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली—लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरेली मोड़ से आगे, एक मोटरसाइकिल बरेली की ओर जा रही थी जिस पर दो युवक सवार थे।

उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल के आगे एक ट्रक जा रहा था और एक ट्रक उसके पीछे था। मोटरसाइकिल बीच में थी। इसी बीच, सम्भवत: आगे जा रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से मोटरसाइकिल उससे टकरा गयी। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि हादसे में मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनकी आयु 28 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस मृतकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

केरल : कार दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, एक घायल

उत्तरी केरल के कासरगोड जिले में जांच चौकी के पास एक कार के ‘डिवाइडर’ से टकराकर पलट जाने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सोमवार रात करीब 10 बजकर 45 मिनट पर मंजेश्वर के पास वामनजूर में हुई।

पुलिस के अनुसार, पीड़ितों की पहचान किशन कुमार, जनार्दन एवं अरुण के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि कर्नाटक के उप्पिनंगडी निवासी रतन गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए मंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि शवों को अस्पताल ले जाया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशसड़क दुर्घटनाकेरलPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?