लाइव न्यूज़ :

रेवाड़ी गैंगरेप: SIT ने डॉक्टर सहित दो को किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अभी भी है फरार

By धीरज पाल | Updated: September 16, 2018 15:29 IST

हरियाणा के रेवाड़ी में हुए सीबीएससी की छात्रा से गैंगरेप मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने डॉक्टर सहित दो को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जांच करने के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 16 सितंबर:हरियाणा के रेवाड़ी में हुए सीबीएससी की छात्रा से गैंगरेप मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने डॉक्टर सहित दो को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी भी मुख्य आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों की फोटो जारी की है। इनका नाम मनीष, निशु और पंकज बताया जा रहा है। इससे पहले एसआईटी की चीफ नाजनीन भसीन प्रेस कांफ्रेस करके आरोपियों की सूचना देने वालों के लिए ईनाम की घोषणा भी कर चुकी है।

ताजा जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी गैंगरेप केस में एसआईटी ने उस डॉक्टर को गिरफ्तार किया है जो घटना स्थल पर सबसे पहले पहुंचा था। इस मामले की जांच एसआईटी की टीम कर रही है। जिसमें अभी तक दो गिरफ्तारियां हुई हैं। इसके अलावा एसआईटी ने उस वाहन को  भी बरामद किया है  जिस वाहन से घटना को अंजाम दिया था। हालांकि एसआईटी टीम का कहना है कि वह आज आरोपियों को पकड़ने में सक्षम होगी। 

इससे पहले पीड़िता की मां ने अधिकारियों द्वारा दिया गया चेक वापस लौटा दिया। उन्होंने कहा कि मुझे कल (शनिवार) को कुछ अधिकारी मुआवजे की चेक देने के लिए आए थे। इस चेक को आज मैं वापस करने आई हूं, क्योंकि मुझे पैसा नहीं न्याय चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस घटना को 5 दिन हो गए हैं लेकिनअभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। 

मालूम हो कि 12 सितंबर को हरियाणा के रेवाड़ी जिले में तीन लड़कों ने कोचिंग जाने के दौरान सीबीएसई की टॉपर छात्रा को किडनैप किया था। फिर घर से दूर ले जाकर नशीली चीज खिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया। रेप करने के बाद आरोपियों ने छात्रा को वापस महेंद्रगढ़ के एक बस स्टॉप के पास फेंका दिया था। पीड़िता 2016 में सीबीएससी बोर्ड की टॉपर रह चुकी है और टॉप करने के लिए राष्ट्रपति से सम्मानित भी हो चुकी है।

टॅग्स :रेवाड़ी गैंगरेपहरियाणास्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीमगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी