दिल्ली: नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल गिरफ्तार

By भाषा | Published: June 14, 2018 03:26 AM2018-06-14T03:26:41+5:302018-06-14T03:26:41+5:30

 राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका उपनगर में आठ साल की एक लड़की से छेड़छाड़ का मामला हाल ही में सामने आया था।

retired lieutenant colonel arrested for molesting a minor | दिल्ली: नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल गिरफ्तार

दिल्ली: नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल गिरफ्तार


नई दिल्ली , 14 जून:  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका उपनगर में आठ साल की एक लड़की से छेड़छाड़ का मामला हाल ही में सामने आया था। अब इस मामले के आरोप में एक सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल को गिरफ्तार किया गया है। 

गर्लफ्रेंड की पिटाई के आरोप में अरमान कोहली गिरफ्तार, FIR होने के बाद से थे फरार

खबर के मुताबिक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह लड़की और 70 वर्षीय आरोपी एक ही अपार्टमेंट में रहते थे। 11 जून की शाम आरोपी ने एलीवेटर पर लड़की को अनुचित ढंग से छूआ था। 

बाद में लड़की ने यह बात अपने माता - पिता को बतायी जिन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत की । मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता के बयान दर्ज कराने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी और मामले की पूरी जांच करेगी। 

गौरी लंकेश मर्डर केस में गिरफ्तार व्यक्ति को 14 दिन की पुलिस हिरासत

आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल के ऊपर कई तरह की धाराओं को लगाया गया है। दिल्ली में इस तरह की घटाएं आए दिन सामने आ रही हैं। ऐसे में लेफ्टिनेंट कर्नल के द्वारा इस तरह की घटना किए जाने से भी सख्ते में हैं।
 

Web Title: retired lieutenant colonel arrested for molesting a minor

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे