गर्लफ्रेंड की पिटाई के आरोप में अरमान कोहली गिरफ्तार, FIR होने के बाद से थे फरार
By पल्लवी कुमारी | Published: June 12, 2018 08:36 PM2018-06-12T20:36:05+5:302018-06-12T20:36:05+5:30
पुलिस ने अरमान को उनके एक दोस्त के लोनावाला वाले फार्महाउस से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक नीरू रंधावा ने अरमान के खिलाफ 5 जून को मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मुंबई, 12 जून: बॉलीवुड एक्टर अरमान कोहली को मुंबई पुलिस ने गर्लफ्रेंड के साथ पिटाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। कुछ दिन पहले उन्होंने गर्लफ्रेंड नीरू रंधावा की बुरी तरह से पिटाई कर दी थी। नीरू ने इस मामले में अरमान के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद से तभी से अरमान फरार चल रहा थे।
मंगलवार ( 12 जून) की शाम पुलिस ने अरमान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अरमान को उनके एक दोस्त के लोनावाला वाले फार्महाउस से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक नीरू रंधावा ने अरमान के खिलाफ 5 जून को मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
Viral Video: महिलाओं ने छेड़छाड़ करने वाले को कार से खींचकर चप्पलों से पीटा, ऐसे सिखाया सबक
अरमान ने नीरू को इतनी बुरी तरह से पीटा कि उसे कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। नीरू ने पुलिस को बताया कि वे पिछले तीन साल से अरमान संग रिलेशन में है और दोनों लिव इन में रहते थे। लेकिन अरमान हमेशा ही उनपर हाथ उठाते थे।
5 जून को नीरू की शिकायत के बाद पुलिस ने अरमान कोहली के खिलाफ मामला दर्ज कर खोज-बीन शुरू कर दी थी। मुंबई पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली कि अरमान लोनावाल में अपने एक दोस्त के फार्म हाउस में छिपा हुआ था। जिसके बाद उन्होंने छाप मारकर अरमान कोहली को गिरफ्तार कर लिया।
लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें