रांची के रिम्स में एकबार फिर से सजने लगा दरबार, नेता टेकने लगे हैं मत्था, जेल प्रशासन पर उठने लगे सवाल

By एस पी सिन्हा | Updated: February 18, 2022 17:46 IST2022-02-18T17:46:36+5:302022-02-18T17:46:36+5:30

रिम्स में सजे लालू के दरबार का वीडियो सामने आने के बाद अब एक बार फिर जेल प्रशासन के ऊपर सवाल उठने लगा है।

ranchi jail administration remain silent on lalu prasad yadav janta darbar at rims ranchi | रांची के रिम्स में एकबार फिर से सजने लगा दरबार, नेता टेकने लगे हैं मत्था, जेल प्रशासन पर उठने लगे सवाल

रांची के रिम्स में एकबार फिर से सजने लगा दरबार, नेता टेकने लगे हैं मत्था, जेल प्रशासन पर उठने लगे सवाल

Highlightsलालू का दरबार एक बार फिर से सजने लगा हैपार्टी के नेता-करीबी लगातार दरबार में हाजिरी लगाने लगे हैंजेल मैनुअल की परवाह किए बगैर लगने लगा है दरबार

रांची: बहुचर्चित चारा घोटाला के सबसे बड़े मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बीमारियों को देखते हुए रिम्स के पेइंग वार्ड में रखे गये हैं, लेकिन रिम्स के पेइंग वार्ड में मौजूद लालू का दरबार एक बार फिर से सजने लगा है। जेल मैनुअल की परवाह किए बगैर उनकी पार्टी के नेता और करीबी लगातार दरबार में हाजिरी लगाने लगे हैं।

रिम्स में सजे लालू के दरबार का वीडियो सामने आने के बाद अब एक बार फिर जेल प्रशासन के ऊपर सवाल उठने लगा है। बताया जाता है जेल मैनुअल के अनुदार लालू यादव से मुलाकात के लिए जेल प्रशासन से मंजूरी मिलना जरूरी है, लेकिन इस नियम को ताक पर रखकर रिम्स के पेइंग वार्ड में लालू यादव से नेता लगातार मुलाकात कर रहे हैं।

राजद के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रहे अभय सिंह का मुलाकात वाला वीडियो सामने आया है। इसके अलावा गोड्डा से विधायक रह चुके संजय यादव भी लालू से मुलाकात करने उनके पेइंग वार्ड में जाते नजर आये। वहीं, लालू यादव के साथ वार्ड में उनका सेवादार लक्ष्मण भी नजर आ रहा है। लालू यादव के साथ इनकी मौजूदगी वाला वीडियो बडी तेजी से वायरल हो रहा है।

यहां बता दें कि इसके पहले भी लालू यादव के ऊपर जेल मैनुअल के उल्लंघन का आरोप लगा था। तब जेल प्रशासन को कोर्ट के सामने जवाब देना पड़ा था। इस मामले में जेल प्रशासन और रिम्स प्रशासन ने कोर्ट के अंदर माफी भी मांगी थी, लेकिन एक बार फिर जो तस्वीरें सामने आई है, उसके बाद इस मामले में कोर्ट कड़ा रुख अख्तियार कर सकता है।

उल्लेखनीय है कि रांची की सीबीआई कोर्ट 21 फरवरी को लालू यादव के खिलाफ सजा सुनाने वाली है, लेकिन उसके पहले जेल मैनुअल का उल्लंघन अगर कोर्ट के संज्ञान में आता है तो लालू यादव की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। कहा तो यह भी जाने लगा है कि लालू को हेमंत शासन में स्पेशल ट्रीटमेंट मिल रहा है।

Web Title: ranchi jail administration remain silent on lalu prasad yadav janta darbar at rims ranchi

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे