लाइव न्यूज़ :

राजगीरः दिगंबर जैन धर्मशाला में चार धर्मावलंबियों की मौत?, पुलिस जांच में जुटी, बेंगलुरु के रहने वाले?

By एस पी सिन्हा | Updated: February 6, 2026 15:02 IST

मामले में राजगीर थाना प्रभारी रमन कुमार ने बताया कि दो महिला और दो पुरुष का शव बरामद हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देसभी लोग बेंगलुरु के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जिस कमरे से शव मिले हैं, वह अंदर से बंद था।पूरे धर्मशाला की जांच की जा रही है।

पटनाः बिहार में नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र इलाके के दिगंबर जैन धर्मशाला के एक कमरे से चार जैन सैलानियों के शव बरामद किए गए हैं। एक साथ चार शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मौत कैसे हुई है यह पता नहीं चला है। बताया जाता है कि ये सभी लोग करीब एक सप्ताह पहले राजगीर आए थे। शुक्रवार को जब कमरे से बदबू आई तो धर्मशाला के कर्मी ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। वरीय पुलिस पदाधिकारी धर्मशाला के कई कर्मियों से पूछताछ कर रही है। पूरे धर्मशाला की जांच की जा रही है। इस मामले में राजगीर थाना प्रभारी रमन कुमार ने बताया कि दो महिला और दो पुरुष का शव बरामद हुआ है। ये सभी लोग बेंगलुरु के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जिस कमरे से शव मिले हैं, वह अंदर से बंद था।

शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि चारों पर्यटक राजगीर घूमने आए थे और संभवतः उन्होंने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। हालांकि, चारों की मौत के कारणों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।

पुलिस को आशंका है कि मृतक एक ही परिवार के सदस्य हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने सभी मृतकों के आधार कार्ड जब्त कर लिए हैं, साथ ही धर्मशाला के उस रजिस्टर को भी कब्जे में लिया गया है, जिसमें आने-जाने वाले सैलानियों का विवरण दर्ज होता है। बताया जा रहा है कि चारों जैन सैलानी दो दिन पहले ही राजगीर घूमने के लिए पहुंचे थे।

ये सभी आत्महत्या दो दिन ही पहले कर चुके थे, क्योंकि कमरे से बदबू आने पर ही लोगों को इस घटना की जानकारी हुई। राजगीर डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि पर्यटकों के पास से मोबाइल भी जब्त किया गया है, जिसमें बेंगलुरु का नंबर बताया जा रहा है, जिससे ऐसा लग रहा है कि यह सभी पर्यटक बेंगलुरु के रहने वाले हो सकते हैं।

हालांकि इन सभी पर्यटकों ने एक साथ आत्महत्या क्योंकि, यह एक राज का विषय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। धर्मशाला के कर्मियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, धर्मशाला के प्रभारी मुकेश जैन के अनुसार, 31 जनवरी को चार व्यक्ति धर्मशाला पहुंचे थे। उन्होंने खुद को नेपाल से घूमते हुए राजगीर आने की बात कही थी।

इन चारों में से सिर्फ एक व्यक्ति ने पहचान के लिए आधार कार्ड दिखाया था। आधार कार्ड पर नाम जीआर नाग प्रसाद और पता बेंगलुरु दर्ज था। अन्य तीन लोगों ने कोई पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं किया था। वहीं, मृतकों के परिजनों को बैंगलोर में सूचना दे दी गई है, जिनके राजगीर पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। इस घटना के बाद राजगीर में सन्नाटा पसरा है, धर्मशाला के बाहर पुलिस का पहरा है और पूरे इलाके में एक ही सवाल गूंज रहा है चार जिंदगियां यूं अचानक कैसे बुझ गईं?

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPoliceपटनाकर्नाटकबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...