लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: प्यार में पागल बुआ ने मासूम भतीजी का किया कत्ल, भाई के रोक-टोक करने से थी नाराज

By अंजली चौहान | Updated: March 27, 2024 13:27 IST

राजस्थान के चुरू जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

Open in App

जयपुर: राजस्थान के चुरू में रिश्तों को तार-तार करने वाली ऐसी खौफनाक घटना हुई जिससे सभी को चौंका कर रख दिया। चुरू जिले में रहने वाली माया पारीक नाम की 21 वर्षीय महिला को पुलिस ने अपनी ही भतीजी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली घटना सामने आने के बाद हर कोई हैरान है और जब पुलिस ने मामले की पड़ताल की तो जो सच सामने आया उसने पुलिस को भी दंग कर दिया।

पुलिस के अनुसार, महिला ने अपने भाई की ढाई साल की बेटी का कत्ल इसलिए किया क्योंकि उसका किसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था जिससे भाई महिला पर रोक-टोक लगाता था। प्रेमी से मिलने पर रोकने के कारण बहन अपने ही भाई की दुश्मन बन गई। 

21 वर्षीय महिला ने सोमवार सुबह अपनी ढाई साल की भतीजी को पानी की टंकी के अंदर फेंककर और उसका ढक्कन बंद करके उसकी हत्या कर दी। बच्चे के मरने के बाद उसने शव को प्लास्टिक की थैली में डाला और घास के ढेर के अंदर छिपा दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद फौरन पुलिस वारदात की जगह पर पहुंची। पुलिस ने शाम को पारीक के घर से शव बरामद किया और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।

सर्किल इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि पारीक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा, "उसे अदालत में पेश किया गया और तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया।" वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।

दिल्ली में सरेआम मर्डर

राजधानी दिल्ली में 27 मार्च को उत्तरपूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में अज्ञात व्यक्तियों ने 32 वर्षीय एक रेस्तरां मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। बुधवार को पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कई राउंड गोलियां चलाई गईं। मृतक की पहचान न्यू उस्मानपुर के 1 पुश्ता निवासी संजय के रूप में हुई, जो इलाके में 'गोवा बार' नाम से एक रेस्तरां का मालिक है। पुलिस ने कहा कि संजय को कई गोलियां मारी गईं और घटनास्थल पर सात खाली खोल, चार सीसे के टुकड़े और 7.65 मिमी का एक जीवित राउंड मिला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :राजस्थानचुरूक्राइमहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?