राजस्थान में महिला के साथ जघन्य अपराध; पहले किया रेप फिर जलाया जिंदा, इलाज के दौरान मौत

By अंजली चौहान | Published: April 8, 2023 10:31 AM2023-04-08T10:31:38+5:302023-04-08T11:09:35+5:30

राजस्थान के बाड़मेर जिले में 30 वर्षीय महिला के साथ रेप के बाद उसे किया आग के हवाले, बुरी तरह झुलसी महिला की मौत हो गई है।

Rajasthan woman First raped then burnt alive died during treatment | राजस्थान में महिला के साथ जघन्य अपराध; पहले किया रेप फिर जलाया जिंदा, इलाज के दौरान मौत

फाइल फोटो: (प्रतिकात्मक फोटो)

Highlightsराजस्थान में 30 वर्षीय महिला के साथ गुरुवार को बलात्कार किया गयाआरोपी ने घर में घुसकर घटना का अंजाम दिया फरार हुए अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जयपुर: राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक महिला के साथ बलात्कार करने के बाद उसे जलाए जाने की घटना सामने आई है। महिला का जिंदा जलाए जाने के बाद उसे जोधपुर के एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

30 वर्षीय महिला का गुरुवार को बलात्कार किया गया और घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। इस जघन्य अपराध की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बाड़मेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य ने घटना का संज्ञान लेते हुए कहा कि सूचना मिलते ही मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। भारतीय दंड संहिता के अनुसार, धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 

घर में घुसकर किया बलात्कार 

पीड़िता महिला के पति के अनुसार, घटना गुरुवार को उस समय हुई जब महिला अपने घर में एकदम अकेली थी। पीड़िता का पति नौकरी को लिए बाहर गया हुआ था और बच्चे स्कूल गए हुए थे।

इसी दौरान शकूर खान नाम का आरोपी घर में जबरन दाखिल हो गया। घर में घुसकर उसने महिला के साथ बलात्कार किया। इस दौरान महिला की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग दौड़े लेकिन आरोपी ने महिला पर कोई केमिकल डालकर उसे आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। 

इस बीच केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, "एक दलित महिला के घर में एक मुस्लिम व्यक्ति दिनदहाड़े घुसता है, उसके साथ बलात्कार करता है।

पीड़िता को आग लगाकर उसकी हत्या करने का प्रयास करता है...सरकार तुष्टिकरण में डूबी हुई है। 24 घंटे तक पीड़िता को बालोतरा के उस अस्पताल में बिना मुकदमा दर्ज़ किए रखा गया जहां बर्न यूनिट नहीं है, बर्न का कोई डॉक्टर नहीं है।"

परिजनों ने पुलिस पर लगाया अनदेखी का आरोप 

पीड़िता के परिवार का आरोप है कि गुरुवार को लगभग 1.30 बजे पुलिस से संपर्क किया, लेकिन पुलिस ने शुरू में प्राथमिकी दर्ज करने से परहेज किया। उन्होंने कहा कि मामला गंभीर होने के बाद ही प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हालांकि, पुलिस ने कहा कि उन्हें घटना के बारे में 3.30 बजे के आसपास सूचना मिली और प्राथमिकी शुक्रवार तड़के दर्ज की गई।

बलात्कार के बाद जलाए जाने पर महिला 40-50% झुलस गई। उसे पहले बालोतरा के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में जोधपुर के एक उच्च चिकित्सा संस्थान में रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

पुलिस ने बताया कि आरोपी शकूर खान महिला के ही गांव का रहने वाला है। शुक्रवार देर रात पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 (हत्या की सजा), 376 (बलात्कार की सजा), 326 (जानबूझकर खतरनाक हथियारों या साधनों से गंभीर चोट पहुंचाना), 450 (आजीवन कारावास के साथ दंडनीय अपराध करने के लिए घर में जबरन घुसना) के तहत मामला दर्ज किया है।

मामले से परिचित अधिकारियों ने कहा कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की अन्य धाराएं।

Web Title: Rajasthan woman First raped then burnt alive died during treatment

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे