लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के भरतपुर में हिंसक झड़प, आपसी विवाद में एक परिवार के तीन सदस्यों की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: November 27, 2022 15:13 IST

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल मीणा के अनुसार, मृतक समंदर का अपने घर के सामने रहने वाले लखन नाम के एक व्यक्ति से विवाद चल रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देहमलावरों ने आपसी विवाद के चलते रात में घर में सो रहे परिवार के सदस्यों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं समंदर का अपने घर के सामने रहने वाले लखन नाम के एक व्यक्ति से विवाद चल रहा था।गोलीबारी में परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जयपुरः राजस्थान के भरतपुर जिले में आपसी विवाद के चलते एक परिवार के तीन सदस्यों की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि घटना कुम्हेर थाना क्षेत्र के सिकरौरा गांव में हुई और पुलिस को रविवार देर रात डेढ़ बजे के आसपास इसकी सूचना मिली। भरतपुर पुलिस नियंत्रण कक्ष ने बताया कि हमलावरों ने आपसी विवाद के चलते रात में घर में सो रहे परिवार के सदस्यों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं।

नियंत्रण कक्ष के मुताबिक, हमले में घायल परिवार के सदस्यों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने समंदर, गजेंद्र और ईश्वर को मृत घोषित कर दिया, जबकि गजेंद्र की पत्नी, बेटे और बहू को उपचार के लिए जयपुर के सवाई मानसिंह चिकित्सालय में रेफर कर दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल मीणा के अनुसार, समंदर का अपने घर के सामने रहने वाले लखन नाम के एक व्यक्ति से विवाद चल रहा था।

उन्होंने बताया कि रविवार रात लखन कुछ अन्य लोगों के साथ कथित तौर पर समंदर के घर में घुस गया और परिवार के सदस्यों पर गोलियां चला दीं। मीणा के मुताबिक, गोलीबारी में परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

टॅग्स :राजस्थानक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

क्राइम अलर्टदोपहर 1:44 बजे?, बच्चे को लेकर स्कूल से लौट रही थी मां और पीछे से किशोर आया और पोशाक उठा दी?, वीडियो

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी