लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Nagaur accident: स्लीपर बस और ट्रक में टक्कर?, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय जोधपुर के 3 विद्यार्थियों समेत 7 लोगों की मौत और 10 अन्य घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 11, 2025 12:19 IST

Rajasthan Nagaur accident: जायल के क्षेत्राधिकारी खेमाराम ने बताया कि छात्र पंजाब के पटियाला से लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई।

Open in App
ठळक मुद्देRajasthan Nagaur accident: चार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। Rajasthan Nagaur accident: चेन्नई निवासी हर्षित वशिष्ठ और कोलकाता निवासी आरव मिड्ढा के रूप में हुई है।Rajasthan Nagaur accident: छात्रों का समूह पटियाला में एक खेल कार्यक्रम में भाग लेने गया था।

Rajasthan Nagaur accident:राजस्थान के नागौर जिले में मंगलवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय -जोधपुर के तीन विद्यार्थियों समेत सात लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, सुरपालिया थाना क्षेत्र में लालदासजी महाराज धाम के पास छात्रों को लेकर जा रही एक स्लीपर बस और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार तीन विद्यार्थियों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बस पलट गई। जायल के क्षेत्राधिकारी खेमाराम ने बताया कि छात्र पंजाब के पटियाला से लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई।

उन्होंने बताया कि घायल छात्रों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जिनमें से चार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि कई अन्य छात्रों को भी मामूली चोटें आई हैं, जिनका प्राथमिक उपचार किया गया। मृतकों की पहचान दिल्ली निवासी आरुषि गुप्ता, चेन्नई निवासी हर्षित वशिष्ठ और कोलकाता निवासी आरव मिड्ढा के रूप में हुई है।

खेमाराम ने बताया कि बस जोधपुर जा रही थी और सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब यह दुर्घटना हुई, तब कई छात्र इसमें सो रहे थे। एक घायल छात्र ने संवाददाताओं को बताया कि छात्रों का समूह पटियाला में एक खेल कार्यक्रम में भाग लेने गया था।

वहीं, सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाराणी के पास एक अन्य दुर्घटना हुई। पुलिस के मुताबिक, एक कार के पलटने से चार रिश्तेदारों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। सदर के थानाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान रेवंतराम, सुशील, महेंद्र और मेहराराम के रूप में हुई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसड़क दुर्घटनाजयपुरराजस्थानपंजाबदिल्लीकोलकाताचेन्नई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो