लाइव न्यूज़ :

हैवानियतः पिता ने 11 महीने के बेटे को नहर में फेंका, कहा-कुछ खिला नहीं पा रहा था, बच्चे से छुटकारा पाने के लिए पत्नी को झूठ बोल...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 20, 2022 12:39 IST

सांचौर के थानाधिकारी के अनुसार, “मुकेश जानता था कि नर्मदा नहर जालोर में बहती है। इसलि‍ए वह लगभग 50 किलोमीटर दूर नर्मदा नहर के पास पहुंचा, ताकि बच्‍चे को उसमें फेंक सके।”

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस ने बच्‍चे का शव बरामद कर उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। गुजरात का रहने वाला मुकेश बेरवाल अपनी पत्नी उषा और बेटे राजवीर के साथ जालोर के सांचौर इलाके में पहुंचा था। मुकेश ने पत्नी को झूठ बोला कि वह बच्चे को अपने पिता के पास छोड़कर आ रहा है लेकिन वह उसे ले जाकर नहर में फेंक दिया।

जयपुरः राजस्‍थान के जालोर जिले में एक युवक द्वारा अपने 11 महीने के बेटे को नहर में फेंकने की दर्दनाक घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार, युवक ने अपने बेटे को नहर में इसलिए फेंक दिया, क्योंकि वह उसे कुछ खिला नहीं पा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि घटना गुरुवार की है और पुलिस ने बच्‍चे का शव बरामद कर उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, गुजरात का रहने वाला मुकेश बेरवाल अपनी पत्नी उषा और बेटे राजवीर के साथ जालोर के सांचौर इलाके में पहुंचा था। सांचौर के थानाधिकारी प्रवीण कुमार ने कहा, “दंपति अपने बेटे को एक अच्छा जीवन देना चाहते थे, लेकिन मुकेश कुछ ज्यादा कमा नहीं पा रहा था। वह बच्चे को पूरा खाना भी नहीं खिला पा रहा था, इसलिए उसने उसे मारने का फैसला किया।”

पिता 50 किलोमीटर दूर नर्मदा नहर के पास पहुंचा, ताकि बच्‍चे को उसमें फेंक सके

सांचौर के थानाधिकारी के अनुसार, “मुकेश जानता था कि नर्मदा नहर जालोर में बहती है। इसलि‍ए वह लगभग 50 किलोमीटर दूर नर्मदा नहर के पास पहुंचा, ताकि बच्‍चे को उसमें फेंक सके।” थानाधिकारी के मुताबिक, मुकेश और उषा ने प्रेम विवाह किया था। उन्होंने बताया कि मुकेश ने अपनी पत्नी से झूठ बोला था कि उसके पिता सांचौर के एक गांव में रहते हैं और दोनों अपने बेटे को उनके पास छोड़ सकते हैं।

पत्नी से झूठ बोल पिता ने घटना को अंजाम दिया

थानाधिकारी प्रवीण ने बताया, “मुकेश अपनी पत्‍नी और बच्चे के साथ सांचौर पहुंचा। उसने उषा से कहा कि वह बच्‍चे को अपने पिता के पास छोड़कर आ रहा है, तब तक वह वहीं रुके। मुकेश ने कहा कि चूंकि, दोनों ने अंतरजातीय विवाह किया है, इसलिए उसके पिता उन्हें स्वीकार नहीं करेंगे।” थानाधिकारी ने बताया कि इसके बाद युवक ने मासूम बच्‍चे को ले लिया और करीब 150 से 200 मीटर दूर जाकर नहर में फेंक दिया।

ऐसे पकड़ा गया पिता

मुकेश ने अपने बेटे को नहर में फेंकने से पहले चारों तरफ देखा और जब उसे विश्वास हो गया कि कोई उसे नहीं देख रहा है, तब उसने बच्‍चे को नहर में फेंक दिया।  हालांकि, एक स्थानीय व्यक्ति ने मुकेश को दूर से ऐसा करते हुए देख लिया। थानाधिकारी के अनुसार, मुकेश ने लौटकर उषा से कहा कि लड़का अब अपने दादा के पास है और दोनों जैसे ही वहां से आगे बढ़े, उस स्थानीय व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया।

सांचौर के थानाधिकारी ने कहा कि  संबंधित व्यक्ति ने पुलिस को भी सूचित किया, जिसके बाद मुकेश को हिरासत में लिया गया और उससे पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि पूछताछ में मुकेश ने युवक को नहर में फेंकने की बात कबूल की है। थानाधिकारी के मुताबिक, “तलाश एवं बचाव अभियान शुरू किया गया और गोताखोरों को शुक्रवार रात घटनास्थल से करीब 15 किलोमीटर दूर बच्चे का शव बरामद हुआ।” उन्होंने बताया कि शव आरोपी की पत्नी को सौंप दिया गया है। 

टॅग्स :राजस्थानक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

क्राइम अलर्टदोपहर 1:44 बजे?, बच्चे को लेकर स्कूल से लौट रही थी मां और पीछे से किशोर आया और पोशाक उठा दी?, वीडियो

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी