रिश्ता हुआ शर्मसार- नाबालिग बेटी और भतीजी से कई बार किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 30, 2018 10:34 AM2018-08-30T10:34:35+5:302018-08-30T11:17:25+5:30
Rajasthan Rape Case News Updates:राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक शख्स की घिनौनी करतूत सामने आई है। एक व्यक्ति ने अपनी बेटी और भतीजी के साथ कई बार रेप की घटना को अंजाम दिया।
जयपुर, 30 अगस्त: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक शख्स की घिनौनी करतूत सामने आई है। एक व्यक्ति ने अपनी बेटी और भतीजी के साथ कई बार रेप की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद शिकायत होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के सामने आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। ये घटना जयपुर के प्रतापनगर की है। खबर के अनुसार प्रताप नगर में रहने वाले आंनद सिंह ने अपनी नाबालिग बेटी और भतीजी के साथ कई बार रेप किया। दोनों पीड़िताओं की मां ने इस मामले में पुलिस के सामने केस दर्ज करवाया।
जिसके बाद पुलिस ने मामले की नजाकत को समझते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने कबूल है कि जब उसकी पत्नी बीते महीने शहर से बाहर गई हुई थी। उसी दौरान नशे की हालत में उसने अपनी बेटी के साथ 3 बार से अधिक बार रेप की घटना को अंजाम दिया था। इसी तरह से छोटे भाई की पत्नी की गैरमौजूदगी में भतीजी को अपनी हसव का शिकार बनाया।
ऐसे में डर के कारण दोनों लड़कियां घर से भाग गई थीं। ऐसे में जब घरवालों ने उसने घर से भाग जाने का कारण पूछा तो पूरी घटना के बारे में लड़कियों ने बताया। जिसके बाद दोनों बच्चियों का मांओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।पुलिस ने आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश कर 1 दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।