चूरू में ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत करने निर्वस्त्र महिला पहुंची थाने, सास-ससूर, ननद की बताई करतूत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 13, 2019 03:25 PM2019-05-13T15:25:19+5:302019-05-13T15:25:19+5:30

महिला महाराष्ट्र के अकोला की रहने वाली है। एक साल पहले बीदासर में उसकी शादी हुई। पति पिछले छह महीने से असम में है। वह वहां मजदूरी करता है। महिला का आरोप है कि पति के भेजे गए पैसे परिवार वाले छीन लेते हैं और मारपीट करते हैं। 

Rajasthan Churu Woman stripped, thrashed by in-laws; walks naked to police station | चूरू में ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत करने निर्वस्त्र महिला पहुंची थाने, सास-ससूर, ननद की बताई करतूत

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsचूरू जिले के बीदासर में पुलिस के मुताबिक महिला जैसे ही थाने पहुंची वहां मौजूद लोग उसकी तस्वीर लेने लगे थे। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने  सास, जेठ-जेठानी और देवर पर मामला दर्ज कर लिया है।  

राजस्थान के चूरू जिले में एक निर्वस्त्र महिला पुलिस स्टेशन में अपने ससुराल वाले खिलाफ शिकायत करने पहुंची। महिला को देखकर पुलिस वाले भी हैरान हो गए। पुलिस को निर्वस्त्र हालत में थाने की ओर आने की सूचना पहले ही मिल गई थी। पुलिस ने महिला को देखते ही सबसे पहले उसको चदर में लपेटा। जिसके बाद महिला ने ससुराल वालों पर कई धाराओं में मामला दर्ज करवाया है। महिला ने शिकायत 12 मई को थाने में दर्ज करवाई है। 

चूरू जिले के बीदासर में पुलिस के मुताबिक महिला जैसे ही थाने पहुंची वहां मौजूद लोग उसकी तस्वीर लेने लगे थे। महिला की उम्र  28 साल है। महिला अपने ससुराल से निर्वस्त्र होकर ही थाने पहुंची थी। तकरीबन वह उस हालात में 45 मिनट सड़क पर चली। 

पुलिस के मुताबिक महिला का उसके ससुराल वालों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद महिला की सास और ननद मिलकर उसको मारा और उसके कपड़े तक फाड़ दिए। महिला ने ये भी आरोप लगाया है कि उसके ससुराल वाले हमेशा ही उसको प्रताड़ित करते रहते हैं। 

महिला ने बताया कि वो बहुत दिनों से ये सब बर्दाश्त कर रही थी लेकिन रविवार(12 मई) को हुए विवाद के बाद उसने सोचा कि वो इस मामले की पुलिस में शिकायत करेंगी और वो उसी हालत में थाने निकल आईं। महिला के साथ जब ये घटना हुई तो उसका पति घर पर मौजूद नहीं था। 

सुरजगढ़ के एएसपी सिताराम ने कहा, चूरू की महिला को उसके ससुराल वालों ने पिटा है। उन्होंने बताया कि वो न्यूड ही पुलिस स्टेशन आई थी। महिला को पुलिस सुरक्षा में रखा गया है। 

पुलिस ने कहा है कि अगर महिला की न्यूड तस्वीर वायरल हो जाती है तो पुलिस मामले पर कार्रवाई करेगी। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने  सास, जेठ-जेठानी और देवर पर मामला दर्ज कर लिया है।  

महिला महाराष्ट्र के अकोला की रहने वाली है। एक साल पहले बीदासर में उसकी शादी हुई। पति पिछले छह महीने से असम में है। वह वहां मजदूरी करता है। महिला का आरोप है कि पति के भेजे गए पैसे परिवार वाले छीन लेते हैं और मारपीट करते हैं। 

Web Title: Rajasthan Churu Woman stripped, thrashed by in-laws; walks naked to police station

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे