लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः गहलोत सरकार के मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित पर दुष्कर्म का आरोप, आठ जनवरी 2021 से 17 अप्रैल 2022 तक कई बार रेप, दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की

By भाषा | Updated: May 8, 2022 20:22 IST

प्राथमिकी के मुताबिक युवती का आरोप है कि अगले दिन सुबह उठने पर आरोपी रोहित जोशी ने नग्न तस्वीरें और वीडियो दिखाकर उसे धमकाया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में मुलाकात की और जबरदस्ती की।अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।धारा 376, 328, 312, 366, 377 और 506 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई।

नई दिल्लीः जयपुर की 23 वर्ष की एक युवती ने राजस्थान के मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी पर पिछले एक साल के दौरान कई बार बलात्कार करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने 'जीरो एफआईआर' दर्ज की है।

अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस मामले में दर्ज प्राथमिकी के बारे में राजस्थान पुलिस को सूचना दी गई है जोकि आगे की जांच करेगी। पुलिस के मुताबिक, उत्तरी जिले के एक थाने में आठ मई को भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 328, 312, 366, 377 और 506 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई।

इस मामले में राजस्थान के मंत्री महेश जोशी से प्रतिक्रिया के लिए फोन पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे सम्पर्क नहीं हो सका। अपनी शिकायत में युवती ने आरोप लगाया है कि शादी करने का वादा करके रोहित जोशी ने पिछले साल आठ जनवरी से इस साल 17 अप्रैल तक कई बार उसके साथ बलात्कार किया।

युवती ने कहा कि पिछले साल फेसबुक के जरिये उसकी मित्रता रोहित से हुई थी और तब से दोनों संपर्क में थे। शिकायत के मुताबिक, पहली बार दोनों जयपुर में मिले और रोहित ने आठ जनवरी 2021 को उसे कथित तौर पर सवाई माधोपुर बुलाया। प्राथमिकी के मुताबिक, युवती का आरोप है कि पहली मुलाकात के दौरान रोहित ने उसके पेय पदार्थ में कुछ मिला दिया और उसका फायदा उठाया।

प्राथमिकी के मुताबिक, युवती का आरोप है कि अगले दिन सुबह उठने पर आरोपी ने उसकी नग्न तस्वीरें और वीडियो दिखाकर उसे धमकाया। युवती का आरोप है कि रोहित ने एक बार दिल्ली में भी उससे मुलाकात की और उसके साथ जबरदस्ती की।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानरेपदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?