राजस्थान: कुएं में लटका मिला महिला का शव, पति के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज

By भाषा | Published: July 8, 2019 08:47 AM2019-07-08T08:47:30+5:302019-07-08T08:47:30+5:30

अकलेरा मंडल के पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव महिला के परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच जारी है। 

Rajasthan: A woman's body hanging in well, filed a case of dowry murder against her husband | राजस्थान: कुएं में लटका मिला महिला का शव, पति के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज

आरोपी के खिलाफ दहेज के कारण हत्या का मामला दर्ज किया गया है ।

Highlightsशव शनिवार सुबह दुर्जनपुर गांव के एक कुएं में लटका मिला। मध्य प्रदेश में राजगढ़ जिला के विजयपुर गांव निवासी महिला ने प्रथमदृष्ट्या आत्महत्या की।

 राजस्थान में झालावाड़ जिले के एक गांव में 21 वर्षीय एक विवाहिता का शव कुएं में लटका मिला। घटोली पुलिस थाना प्रभारी नैनू राम मीणा ने बताया कि शिकायत के अनुसार नानूराम तंवर का दो साल पहले कल्लीबाई तंवर से विवाह हुआ था और वह तभी से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था।

मीणा ने बताया कि कल्लीबाई का शव शनिवार सुबह दुर्जनपुर गांव के एक कुएं में लटका मिला। मध्य प्रदेश में राजगढ़ जिला के विजयपुर गांव निवासी महिला ने प्रथमदृष्ट्या आत्महत्या की। अधिकारी ने बताया कि महिला के पिता ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर नानूराम ने उसका गला दबाया और उसके शव को कुएं में लटका दिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 बी के तहत दहेज के कारण हत्या का मामला दर्ज किया गया है और उसे अभी गिरफ्तार किया जाना है।

अकलेरा मंडल के पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव महिला के परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच जारी है। 

Web Title: Rajasthan: A woman's body hanging in well, filed a case of dowry murder against her husband

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे