लाइव न्यूज़ :

बरेलीः राज आर्य की पत्नी सिमरन ने सोशल मीडिया पर स्टेटस डाला-“मैंने पति पर केस कर दिया, 10.30 बजे तक जेल में होगा, बेस्ट ऑफ लक… अब तू जा जेल”, व्यथित होकर फांसी लगाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 10, 2025 13:13 IST

कुछ ही देर बाद सिमरन ने महिला थाने में पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमैंने अपने पति पर केस कर दिया है। वो साढ़े दस बजे तक जेल में होगा।प्रभाव का इस्तेमाल कर राज, उसकी मां और पिता को थाने बुलवाया।बेरहमी से पिटाई की, खुद गिरेबान से पकड़कर मारा गया और अपमानित किया गया।

बरेलीः पत्नी के झूठे आरोपों, थाने में कथित पिटाई और सामाजिक अपमान से व्यथित होकर 24 वर्षीय एक व्यक्ति राज आर्य ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार ने बताया कि बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र की मुंशी नगर कॉलोनी में बुधवार शाम राज आर्य ने अपनी मां से कहा कि वह हमेशा के लिए सोने जा रहा है। मां उसकी बात समझ नहीं सकीं, लेकिन कुछ ही बाद जब उन्होंने कमरे में झांका, तो राज पंखे से लटका हुआ था। राज के परिजनों के मुताबिक, इस घटना से एक दिन पहले मंगलवार को राज आर्य की पत्नी सिमरन ने सोशल मीडिया पर स्टेटस डाला था जिसने राज को परेशान कर दिया था। उसने लिखा था, “मैंने अपने पति पर केस कर दिया है। वो साढ़े दस बजे तक जेल में होगा।

बेस्ट ऑफ लक… अब तू जा जेल।” इसके कुछ ही देर बाद सिमरन ने महिला थाने में पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया। राज के पिता मनीष बाबू का आरोप है कि उनकी बहू सिमरन का भाई सागर पुलिस कांस्टेबल है और उसी ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर राज, उसकी मां और पिता को थाने बुलवाया।

मनीष बाबू ने कहा कि उसके बाद थाने में पुलिस ने उनके बेटे की बेरहमी से पिटाई की, खुद उन्हें गिरेबान से पकड़कर मारा गया और अपमानित किया गया। राज आर्य ने अप्रैल, 2024 में शाहजहांपुर की 23 वर्षीय सिमरन से प्रेम विवाह किया था। उस समय दोनों एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। कुछ समय पहले राज की नौकरी छूट गई थी और डेढ़ महीने पहले वह एक बेटी का पिता बना था।

राज के परिजनों ने बताया कि कुछ समय से राज और सिमरन के बीच विवाद होने लगा था और 10 दिन पहले झगड़ा इतना बढ़ा कि सिमरन मायके चली गई। बुधवार सुबह उसने इंस्टाग्राम पर दो स्टेटस लगाए और पोस्ट डाली। परिजनों का कहना है कि पत्नी के उत्पीड़न से परेशान होकर राज ने आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...