लाइव न्यूज़ :

आठ साल की बच्ची का अपहरण कर किया दुष्कर्म, गला घोंटकर हत्या, पुलिस ने 14 वर्षीय बालक को पकड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 15, 2022 18:45 IST

रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रशांत अग्रवाल ने बताया, "शहर के विधानसभा थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय बालिका के अपहरण, बलात्कार और हत्या के मामले में पुलिस ने 14 वर्षीय एक बालक को पकड़ा है।''

Open in App
ठळक मुद्देसात तारीख को शहर के सड्डू इलाके से बालिका अचानक लापता हो गई थी।परिजनों ने थाने में मामला दर्ज कराया था।13 दिसंबर को सड्डू इलाके में एक खाली जमीन से बालिका का शव बरामद किया गया था।

रायपुरः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आठ साल की एक बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने और उसकी हत्या करने के आरोप में पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक नाबालिग को पकड़ा।

 

पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रशांत अग्रवाल ने बताया, "शहर के विधानसभा थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय बालिका के अपहरण, बलात्कार और हत्या के मामले में पुलिस ने 14 वर्षीय एक बालक को पकड़ा है।''

अग्रवाल ने बताया कि इस महीने की सात तारीख को शहर के सड्डू इलाके से बालिका अचानक लापता हो गई थी जिसके बाद उसके परिजनों ने थाने में मामला दर्ज कराया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 13 दिसंबर को सड्डू इलाके में एक खाली जमीन से बालिका का शव बरामद किया गया था।

उनके अनुसार जब ​बालिका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया तब पता चला कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है तथा उसके साथ बलात्कार भी किया गया है। अग्रवाल ने बताया कि जिस जगह से बालिका का शव बरामद किया गया था, वहां लगे सीसीटीवी कैमरों से जुटाए गए फुटेज के विश्लेषण के दौरान पुलिस उसी क्षेत्र में रहने वाले एक बालक पर संदेह हुआ।

उनका कहना है कि जब पुलिस ने बालक से पूछताछ की तब उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बालिका के अपहरण, हत्या और बलात्कार के मामले में बालक को पकड़ा है और वह मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी