लाइव न्यूज़ :

पूर्णियाः दो बच्चों की मां और चाची से 22 साल के भतीजा को प्यार?, चुपके चुपके मिलने से थके तो कोर्ट पहुंचे शादी करने, वकीलों के बीच भिड़ंत

By एस पी सिन्हा | Updated: March 3, 2025 11:21 IST

विरोध के बाद कोर्ट परिसर के बाहर अधिवक्ता दो गुट में बंट गये और क्लाइंट को लेकर जमकर कहा-सुनी हुई।

Open in App
ठळक मुद्देचाची और भतीजे के प्यार और शादी को लेकर पूर्णिया कोर्ट परिसर में वकीलों के बीच भिड़ंत हो गई।चाची के प्यार में पागल हुए भतीजे को पुलिस हिरासत में लेकर केहाट थाना लेकर चले गई। चाची और भतीजा अररिया जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र के लोखारिया वार्ड 11 के रहने वाले हैं।

पूर्णियाः बिहार के पूर्णिया से प्रेम प्रसंग का अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां 22 साल के एक युवक को अपनी सगी चाची से प्यार हो गया। दोनों कोर्ट में शादी करने पहुंचे लेकिन वहां अलग बवाल हो गया। इसके बाद प्रेमी भतीजा थाने पहुंच गया। चाची दो बच्चों की मां है, लेकिन प्यार में भतीजे ने इसकी परवाह नहीं की। चुपके चुपके मिलने से जब दोनों थक गए तो शादी करने का निर्णय लिया और शनिवार को पूर्णिया कोर्ट पहुंच गए। चाची और भतीजे के प्यार और शादी को लेकर पूर्णिया कोर्ट परिसर में वकीलों के बीच भिड़ंत हो गई।

बताया जाता है कि दोनों जब शादी करने पहुंचे तो वकीलों ने इस रिश्ते का विरोध किया। विरोध के बाद कोर्ट परिसर के बाहर अधिवक्ता दो गुट में बंट गये और क्लाइंट को लेकर जमकर कहा-सुनी हुई। वकीलों की आपसी भिड़ंत के बीच पुलिस ने वहां पहुंच कर मामले को शांत कराया। चाची के प्यार में पागल हुए भतीजे को पुलिस हिरासत में लेकर केहाट थाना लेकर चले गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चाची और भतीजा अररिया जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र के लोखारिया वार्ड 11 के रहने वाले हैं। महिला को अपने पति के बड़े भाई के बेटे से प्रेम हो गया। दोनों छिप-छिपकर मिलने लगे। युवक ने बताया कि दो माह पूर्व ही अपनी चाची से प्यार का इजहार किया। चाची ने भी मेरे प्यार को स्वीकार कर लिया, इसके बाद दोनों वापस में मिलने लगे।

रिश्ता आगे बढ़ा तो दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। शनिवार को चाची और भतीजा घर से भागकर पूर्णिया व्यवहार न्यायालय  पहुंचे। वहां वे एक वकील से शादी की बातचीत करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान माहौल बिगड़ा और कुछ वकीलों ने भतीजे की पिटाई कर दी। इस मामले में पूर्णिया कोर्ट के बाहर वकीलों के बीच ही भिड़ंत हो गई।

दरअसल, एक गुट के वकीलों का  कहना था कि किसी भी क्लाइंट को रोक नहीं जा सकता और न ही उनके साथ मारपीट की जा सकती है। हर कोई अपने आप में स्वतंत्र हैं। जबकि दूसरे गुट के अधिवक्ताओं का कहना था युवक ने रिश्ते को तार-तार कर दिया है। इससे समाज में गलत संदेश जायेगा।

इसी मसले पर वकीलों के दो गुट में कहासुनी हो गई। इस मामले में केहाट थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष प्रिया कुमारी ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। अब तक किसी प्रकार का कोई आवेदन नहीं आया है। अगर पुलिस को कोई आवेदन मिलता है तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों को थाने में ही रखा गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो