नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस के उस उपनिरीक्षक को गिरफ्तार किया गया है, जिसने अपनी एसयूवी कार से पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में सड़क निर्माण स्थल पर काम कर रही 45-वर्षीय महिला मजदूर को कथित तौर पर कुचल दिया था। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान लकी के रूप में हुई है, जो रणजीत नगर थाने में तैनात है।
जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के पास मिला व्यक्ति का शव, हत्या का मामला दर्ज
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के पास 39 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मृत व्यक्ति की पहचान वेलकम निवासी अकील अहमद के रूप में हुई है।
पिस्तौल लहराने व गोली चलाने की ‘रील’ सोशल मीडिया पर डालने वाला युवक गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध पिस्तौल कथित रूप रूप से लहराने और गोली चलाने की ‘रील’ डालने वाले 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि तकनीकी निगरानी और स्थानीय खुफिया जानकारी पर आधारित एक लक्षित अभियान के बाद आरोपी विकास उर्फ बल्लू को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई उसकी ‘रील’ वायरल होने के बाद की गई।