लाइव न्यूज़ :

पंजाब: कपूरथला में गुरुद्वारे को लेकर दो निहंग सिख समूहों में हुई हिंसा, झड़प में एक पुलिसकर्मी की मौत, कई घायल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 23, 2023 09:29 IST

पंजाब के कपूरथला में निहंग सिखों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प और गोलाबारी में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घटना के बाद से पूरे इलाके में बेहद तनाव है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के कपूरथला में निहंग सिखों और पुलिस के बीच हुई हिंसक झड़पगोलाबारी में एक पुलिसकर्मी की मौत, कई घायल, घटना के बाद से पूरे इलाके में बेहद तनाव हैयह हिंसा दो निहंग सिख समूहों द्वारा गुरुद्वारा अकालपुर बुंगा पर जबरन कब्जे को लेकर हुई

कपूरथला: पंजाब के कपूरथला में निहंग सिखों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प और गोलाबारी में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घटना के बाद से पूरे इलाके में बेहद तनाव है।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार कपूरथला में यह घटना उस वक्त हुई जब लगभग तीन दर्जन निहंग सिखों ने गुरुद्वारा अकालपुर बुंगा में जबरन प्रवेश किया और तलवारों के बल पर गुरुद्वारा परिसर पर कब्जा जमाने का प्रयास किया।

बताया जा रहा है कि गुरुद्वारा अकालपुर बुंगा पर दो प्रतिद्वंद्वी निहंग समूहों द्वारा कई सालों से स्वामित्व पर दावा किया जा रहा है, इसके कारण आज मामला हिंसा तक पहुंच गया। जिससे कारण पूरे क्षेत्र में भारी दहशत का माहौल है।

इस संबंध में पुलिस की ओर से बताया गया है कि जब दो निहंग सिख समूह गुरुद्वारा अकालपुर बुंगा पर कब्जे को लेकर आपसी टकराव की स्थिति में आ गये तो मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों पक्षों के समझाने और मामले को शांत कराने का प्रयास किया। उसी समय दोनों समूहों में हिंसक टकराव शुरू हो गया। दोनों पक्षों की ओर से कृपाण और तलवारों से लड़ाई शुरू हो गई।

पुलिस ने दोनों निहंग समूहों को अलग करने का प्रयास किया तो अक समूह ने उग्र होते हुए पुलिस वालों पर धावा बोल दिया। इस हमले में एक पुलिस वाले की मौत हो गई है, वहीं अन्य खई घायल हैं। मौके पर लोकल पुलिस के अलावा केंद्रीय पुलिस के जवान पहुंच गये है और मोर्चा संभाल लिया है। कपूरथला जिला प्रशासन के आला अदिकारी भी मौके पर है और हालात को काबू में करने का प्रयास कर रहे हैं।

इससे पहले साल 2020 में भी निहंग प्रदर्शनकारियों ने पटियाला में एक पुलिस अधिकारी का हाथ उस वक्त काट दिया था, जब वह पुलिस अधिकारी कोविड लॉकडाउन लगाने की कोशिश कर रहा था।

मालूम हो कि निहंग सिख योद्धाओं का वह समूह है, जिसका गठन साल 1699 में गुरु गोबिंद सिंह द्वारा खालसा के निर्माण से हुआ। निहंग सिख नीले वस्त्र और सजी हुई पगड़ी पहनते हैं और अक्सर कृपाण के साथ तलवार और भाले जैसे हथियार लिये दिखाई देते हैं।

टॅग्स :Punjab Policeक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?