लाइव न्यूज़ :

Punjab Tarn Taran: मकान की छत गिरने से पूरा परिवार खत्म?, गोबिंदा, पत्नी अमरजीत कौर, 03 नाबालिग बच्चे गुरबाज सिंह, गुरलाल और एकम की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 1, 2025 12:27 IST

Punjab Tarn Taran: पुलिस के अनुसार, मकान की स्थिति खराब थी और छत पर कुछ बेकार सामग्री रखी हुई थी जिसके वजन के कारण वह ढह गया।

Open in App
ठळक मुद्देघायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।नाबालिग बच्चों गुरबाज सिंह (14), गुरलाल (17) बेटी एकम (15) के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि यह घटना तड़के करीब साढ़े चार बजे पंडोरी गोला गांव में हुई।

Punjab Tarn Taran: पंजाब के तरन तारन जिले में शनिवार तड़के एक मकान की छत गिरने से एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना तड़के करीब साढ़े चार बजे पंडोरी गोला गांव में हुई। पुलिस के अनुसार, मकान की स्थिति खराब थी और छत पर कुछ बेकार सामग्री रखी हुई थी जिसके वजन के कारण वह ढह गया।

घटना के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान गोबिंदा (40), उसकी पत्नी अमरजीत कौर (36), उनके तीन नाबालिग बच्चों गुरबाज सिंह (14), गुरलाल (17) बेटी एकम (15) के रूप में हुई।

खड़े ट्रक में सवारियों से भरी बस टकराई, चार यात्रियों की मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह खड़े ट्रक में सवारियों से भरी एक बस टकराने से हुए भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हुई है । पुलिस ने बताया कि हादसे में 19 लोग घायल हुए हैं। यब बस वाराणसी से जयपुर जा रही थी। पुलिस के मुताबिक थाना फतेहाबाद इलाके में एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे यह हादसा हुआ है।

फतेहाबाद के एसीपी अमरदीप लाल ने बताया, “सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है उसकी शिनाख्त की जा रही है। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिये अस्पताल भेजा गया है।”

मृतकों में से तीन की पहचान राजस्थान निवासी गोविंद (68), रमेश (45), और आगरा निवासी दीपक वर्मा (40) के तौर पर हुई है। हादसे में घायल चार लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि 15 घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceपंजाबभगवंत मान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?