लाइव न्यूज़ :

पंजाब: कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा एनडीपीएस एक्ट के पुराने मामले में गिरफ्तार, बढ़ सकती है कांग्रेस-आप की रार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 28, 2023 10:21 IST

पंजाब में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक केस में हिरासत में लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के पुराने केस में लिया हिरासत मेंकांग्रेस ने इसे भगवंत मान सरकार के राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बतायाकांग्रेस ने कहा कि वो कानून के मुताबिक विधायक खैरा की रिहाई के लिए हर संभव प्रयास करेगी

चंडीगढ़: पंजाब में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को पुलिस ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के एक केस में गुरुवार को हिरासत में लिया है। सुखपाल सिंह खैरा कपूरथला के भोलाथ से विधायक और अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के अध्यक्ष हैं।

जानकारी के अनुसार आज सुबह तड़के पंजाब पुलिस की एक टीम विधायक सुखपाल सिंह खैरा के आवास पर पहुंची और फाजिल्का के जलालाबाद में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत साल 2015 में दर्ज एक पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

खबरों के मुताबिक जब पुलिस खैरा को हिरासत में लेने के लिए पहुंची तो वह फेसबुक लाइव कर रहे थे। उस वक्त उनकी पुलिसकर्मियों के साथ बहस भी हुई। खैरा पुलिसवालों से कह रहे थे कि उन्होंने सुबह में उनके घर पर क्यों छापा मारा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब पुलिस वाले खैरा को हिरासत में ले रहे हैं तो वह "पंजाब सरकार मुर्दाबाद" के नारे लगा रहे हैं।

पुलिस के इस एक्शन से पंजाब कांग्रेस में खासी बेचैनी है। पंजाब विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने पुलिस द्वारा खैरा को हिरासत में लिये जाने पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में अब आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार निचले स्तर के प्रतिशोध की राजनीति पर उतर आई है।

बाजवा ने कहा, "मान सरकार अपने निचले स्तर पर पहुंच गई है और प्रतिशोध की राजनीति पर उतर आई है। सुखपाल सिंह खैरा इस सरकार के खिलाफ काफी मुखर रहे हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंतमान की सरकार द्वारा किए गए गलत कार्यों और अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाई है। कांग्रेस कानून के दायरे में रहते हुए विधायक खैरा की रिहाई के लिए हर संभव प्रयास करेगी।''

इस पूरे मामले सबसे दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस की कट्ट्रर और पुरानी प्रतिद्वंदी शिरोमणि अकाली दल ने कांग्रेस विधायक खैरा की गिरफ्तारी का विरोध किया है और मामले में कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन देते हुए आरोप लगाया कि भगवंत मान की आम आदमी पार्ची की सरकार ने विधायक खैरा के खिलाफ मनमानी कार्रवाई की है।

अकाली दल की ओर से कहा गया है, "शिरोमणि अकाली दल अमृतसर भोलाथ के कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा के खिलाफ की गई कार्रवाई को सीधे तौर पर राजनीतिक कटुता और प्रतिशोध की साजिश मानता है।"

वहीं सियासी जानकारों का मानना है कि कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के संबंधों में और खटास आ सकती है, जो केंद्र में 'इंडिया' गठबंधन के तहत एक मंच पर खड़े हैं।

टॅग्स :कांग्रेसPunjab Policeभगवंत मानआम आदमी पार्टीAam Aadmi Party (AAP)Aam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी