लाइव न्यूज़ :

पंजाब नशा रोधी अभियानः 516 स्थानों पर छापेमारी, 130 अरेस्ट?, 3.04 किग्रा हेरोइन, 9.3 किग्रा अफीम, 6673 नशीली गोलियां या इंजेक्शन और 5.39 लाख रुपये नकद बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 8, 2025 21:56 IST

Punjab anti-drug drive: पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों के पास से 3.04 किलोग्राम हेरोइन, 9.3 किलोग्राम अफीम, 6,673 नशीली गोलियां या इंजेक्शन और 5.39 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसभी जिलों में एक साथ यह अभियान संचालित किया जा रहा है। पंजाब से नशे की समस्या समाप्त नहीं हो जाती, तब तक इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।बरनाला, पटियाला, संगरूर और एसएएस नगर की 672 दवा दुकानों की जांच की।

Punjab anti-drug drive: पंजाब में जारी नशा रोधी अभियान के तहत शनिवार को 516 स्थानों पर छापेमारी की गई और मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 130 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस अभियान के तहत मामले में केवल आठ दिन में अब तक 1,050 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों के पास से 3.04 किलोग्राम हेरोइन, 9.3 किलोग्राम अफीम, 6,673 नशीली गोलियां या इंजेक्शन और 5.39 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव के निर्देश पर राज्य के सभी जिलों में एक साथ यह अभियान संचालित किया जा रहा है। विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला ने बताया कि पुलिस की 250 से अधिक टीम (जिसमें 1,700 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल हैं) ने पूरे राज्य में छापेमारी की और दिन भर जारी अभियान के दौरान 602 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की। उन्होंने कहा कि जब तक पंजाब से नशे की समस्या समाप्त नहीं हो जाती, तब तक इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।

इस बीच, पुलिस ने छह जिलों बठिंडा, मानसा, बरनाला, पटियाला, संगरूर और एसएएस नगर की 672 दवा दुकानों की जांच की ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे नशे की गोलियां या लत लगवाने वाली दवा तो नहीं बेच रहे हैं तथा दवाओं की बिक्री के संबंध में निर्धारित मानदंडों और नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए तीन महीने की समयसीमा तय की है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीभगवंत मानPunjab Assemblyपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...