लाइव न्यूज़ :

Pune Sexual Harassment: वैन में दोनों लड़कियों के निजी अंगों को छुआ?, 2 छात्राओं का यौन उत्पीड़न, स्कूल वाहन के 45 वर्षीय चालक अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 4, 2024 11:29 IST

Pune Sexual Harassment: छात्रा ने मां को घटना के बारे में बताया, जिसने पुलिस को सूचित किया और इसके बाद मामला दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि इस संबंध में बुधवार को पुलिस में शिकायत दर्ज की गई।बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।नाबालिगों में से एक की मां द्वारा पुलिस से संपर्क करने के बाद उन्होंने कार्रवाई की।

Pune Sexual Harassment: पुलिस ने पुणे शहर में छह वर्षीय दो छात्राओं का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक स्कूल वाहन के 45 वर्षीय चालक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह घटना 30 सितंबर को स्कूल वैन में उस समय हुई जब शहर के वानवाड़ी इलाके में बच्चे घर लौट रहे थे। अधिकारी ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उस समय वैन में कोई महिला सहायिका मौजूद थी या नहीं। वानवाड़ी पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया, ‘‘आरोपी ने कथित तौर पर दोनों लड़कियों के निजी अंगों को छुआ।

बाद में एक छात्रा ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया, जिसने पुलिस को सूचित किया और इसके बाद मामला दर्ज किया गया।’’ अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में बुधवार को पुलिस में शिकायत दर्ज की गई और आरोपी संजय रेड्डी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (बलात्कार के लिए सजा) और 65 (2) (बारह साल से कम उम्र की बच्ची से बलात्कार के लिए सजा) एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस उपायुक्त (जोन वी) एस राजा ने बताया कि नाबालिगों में से एक की मां द्वारा पुलिस से संपर्क करने के बाद उन्होंने कार्रवाई की। उन्होंने कहा, ‘‘आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि क्या अतीत में किसी अन्य छात्रा को इसी तरह से निशाना बनाया गया था।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या वैन में कोई महिला सहायक मौजूद थी, अधिकारी ने कहा कि पुलिस स्कूल के साथ बतचीत कर इसकी जांच कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हम स्कूल से यह भी जांच कर रहे हैं कि वाहन उसका है या उन्होंने इसे अनुबंध पर लिया है।’’ महाराष्ट्र में स्कूल बसों या वैन में महिला सहायक का होना अनिवार्य है।

महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकनकर ने कहा कि उन्होंने घटना के बारे में पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। राकांपा (शरदचद्र पवार) के शहर इकाई के अध्यक्ष प्रशांत जगताप ने आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इस बीच, वंचित बहुजन अघाड़ी के सदस्यों ने स्कूल वैन को वानवाड़ी पुलिस स्टेशन लाए जाने पर उसमें तोड़फोड़ की। यह घटना बदलापुर मामले की पृष्ठभूमि में हुई है, जिसमें ठाणे जिले के बदलापुर कस्बे में एक स्कूल के शौचालय में कथित तौर पर एक संविदा सफाईकर्मी ने चार वर्षीय दो छात्राओं का यौन उत्पीड़न किया था, जिसके बाद बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। आरोपी अक्षय शिंदे को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया था। 23 सितंबर को पुलिस के साथ कथित गोलीबारी में उसकी मौत हो गई थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPune Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?