एक चप्पल से सुलझ गई हत्या की गुत्थी, पुणे पुलिस ने कैसे किया ये, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Published: November 5, 2021 05:24 PM2021-11-05T17:24:12+5:302021-11-05T17:24:12+5:30

महाराष्ट्र के पुणे में एक शख्स की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस को इस केस में एक चप्पल अहम सुराग के तौर पर मिला और फिर पूरा केस सुलझ गया।

Pune police solved murder case with help of slipper, accused and two others arrested | एक चप्पल से सुलझ गई हत्या की गुत्थी, पुणे पुलिस ने कैसे किया ये, जानें पूरा मामला

चप्पल की मदद से सुलझ गई हत्या की गुत्थी (फाइल फोटो)

Highlightsपिछले महीने शख्स की हुई थी हत्या, पुणे पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों को पकड़ लिया है।पुलिस के अनुसार मारे गए शख्स का अफेयर एक महिला से था, महिला के पति ने रची हत्या की साजिश।आरोपी के घर के बाहर मारे गए शख्स की चप्पल मिलने के बाद पुलिस को केस सुलझाने में मदद मिली।

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में 27 साल के एक शख्स की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। खास बात ये रही है कि पुलिस को हत्यारे का सुराग एक चप्पल से मिला और फिर मर्डर के पीछे की पूरी कहानी सामने आ गई। 

पुणे पुलिस के मुताबिक अक्टूबर में अचानक लापता हुए शख्स की हत्या एक महिला पति ने की। महिला के मारे गए शख्स के साथ कथित तौर पर संबंध थे और इसी कारण से पति ने उसकी हत्या का कदम उठाया। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी पति सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

गायब हुई चप्पल से पुलिस को मिला सुराग

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार मामले की जांच के दौरान मारे गए शख्स का एक चप्पल एक घर के बाहर मिला। पुलिस ने जब जांच आगे बढ़ाई तो ये बात सामने आई कि शख्स का हत्या के आरोपी की पत्नी से अफेयर चल रहा था। महिला और पति उसी घर में रह रहे थ, जिसके बाहर से चप्पल मिला था।

पुलिस ने लगातार पति पर नजर रखा और फिर तमाम पहलुओं की जांच के बाद केस सुलझता चला गया। पुणे के हिंजेवाड़ी थाने की पुलिस टीम ने पाया कि 21 अक्टूबर की रात को आरोपी ने अपनी पत्नी के फोन पर शख्स के मोबाइल नंबर से दो मिस्ड कॉल्स देखे थे। बाद में रात में शख्स महिला से मिलने उस इलाके में पहुंचा था।

इसके बाद आरोपी और उसके दो साथियों ने शख्स के सीने और पेट में चाकू मारकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। साथ ही उसके शव को जला दिया गया। मारे गए शख्स की मां ने बेटे के लापता होने की रिपोर्ट 22 अक्टूबर को दर्ज कराई थी।

पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी पुणे से हिरासत में लिया और बाद में एक अन्य साथी और मुख्य आरोपी को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया।

Web Title: Pune police solved murder case with help of slipper, accused and two others arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे