लाइव न्यूज़ :

Pune Girl Rape: हवस की भेंट चढ़ी बेटी, भेड़ियों की तरह पिता, चाचा और भाई ने नोंचा

By धीरज मिश्रा | Updated: June 24, 2024 12:16 IST

Pune Girl Rape: महिला-नाबालिग लड़की, बच्ची से बलात्कार की खबरों को पढ़कर आपको गुस्सा आता होगा। लेकिन, पुणे की एक नाबालिग लड़की के साथ जो हुआ उससे आपकी रूह कांप जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्दे13 साल की नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार पुलिस ने पिता, चाचा और भाई को किया गिरफ्तार स्कूल में एक सत्र के दौरान नाबालिग लड़की ने सुनाई आपबीती

Pune Girl Rape: महिला-नाबालिग लड़की, बच्ची से बलात्कार की खबरों को पढ़कर आपको गुस्सा आता होगा। लेकिन, पुणे की एक नाबालिग लड़की के साथ जो हुआ उससे आपकी रूह कांप जाएगी। इस घटना ने सिर्फ रिश्तों को ही शर्मसार नहीं किया है, बल्कि यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि जब घर में ही बेटियों को नोंचा जा रहा है तो वह बाहर किससे अपनी सुरक्षा की उम्मीद करेंगी।

दरअसल, पुणे में 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ घर के अंदर उसके पिता-चाचा और भाई ने बारी-बारी बलात्कार किया। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो उसे पीटा गया, उसका मुंह बंद कर दिया गया। उसे डराया गया, धमकाया गया। पीड़ित डर के मारे कुछ भी नहीं बोली और अपनो से मिल रहे हर जख्म को अपने शरीर पर लेती रहीं। लेकिन, स्कूल में हुए एक सत्र के दौरान, पीड़िता ने सारी बात अपने शिक्षकों को बता दी। 

क्या कहती है पुलिस

स्थानीय पुलिस के अनुसार, 13 साल की लड़की के साथ उसके पिता, चाचा और चचेरे भाई ने बार-बार बलात्कार किया। पुलिस के अनुसार, मामला तब प्रकाश में आया जब लड़की ने स्कूल में "गुड टच और बैड टच" पर एक सत्र के दौरान अपनी आपबीती साझा की। नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने उसके पिता, चाचा और चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। 

हैवान निकले अपने

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के चचेरे भाई ने जुलाई 2023 में उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। जनवरी 2024 में, उसके चाचा ने कथित तौर पर उसका यौन शोषण किया। जब लड़की ने अपने चाचा की हरकतों का विरोध किया और चिल्लाने की कोशिश की, तो उसने कथित तौर पर उसका मुंह बंद कर दिया और उसे पीटा।

लड़की के पिता ने भी बार-बार उसका यौन शोषण किया। उसके पिता और चाचा 40 साल के हैं, जबकि उसका चचेरा भाई 20 साल का है। तीनों आरोपियों को भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

टॅग्स :Puneरेपसेक्स रैकेटयौन उत्पीड़नsexual harassment
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी