इंदौर: बेटे के निधन के बाद फर्जी तरीके से हड़पी संपत्ति, धोखाधड़ी का केस

By मुकेश मिश्रा | Published: November 4, 2022 09:18 PM2022-11-04T21:18:06+5:302022-11-04T21:18:06+5:30

धोखाधड़ी का यह मामला मध्य प्रदेश के इंदौर का है। जहां बेटे के निधन के तीसरे दिन सास-ससुर ने उसके बैंक खाते से 17 लाख रुपए  ट्रांसफर करवा लिए और प्लॉट अपने नाम करवा लिया।

Property seized after son's death, fraud case in Indore | इंदौर: बेटे के निधन के बाद फर्जी तरीके से हड़पी संपत्ति, धोखाधड़ी का केस

इंदौर: बेटे के निधन के बाद फर्जी तरीके से हड़पी संपत्ति, धोखाधड़ी का केस

Highlightsबहू की शिकायत पर भंवरकुआं पुलिस ने सास ससुर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया हैसितंबर 2019 में पति का निधन हो गया। महिला का छह साल का बेटा व डेढ़ साल की बेटी है।

इंदौर: बेटे के निधन के बाद उसे अविवाहित बताकर झूठा शपथ-पत्र देकर प्लॉट अपने नाम करवा लिया। बैंक खाते से भी 17 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। बहू की शिकायत पर भंवरकुआं पुलिस ने सास ससुर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
 
एडिशनल डीसीपी प्रशांत चौबे के मुताबिक, फरियादी प्रिया की शिकायत पर ससुर श्याम सुंदर गुप्ता व सौतेली सास नीरू गुप्ता निवासी अग्रवाल नगर के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रिया का विवाह वर्ष 2014 में श्याम सुंदर के बेटे अंशुल गुप्ता से हुआ था। 

सितंबर 2019 में पति का निधन हो गया। महिला का छह साल का बेटा व डेढ़ साल की बेटी है। वह मायके सीहोर चली गई। लौटी तो पता चला कि ससुर व सौतेली सास ने पति की संपत्ति अपने नाम करवा ली है। 

आरोप हैं कि आइडीए में पति के नाम का प्लॉट उन्हें अविवाहिता बताते हुए झूठा शपथ-पत्र देकर अपने नाम करवाया।  बेटे के निधन के तीसरे दिन ही सास ससुर ने उसके बैंक खाते से 17 लाख रुपए  ट्रांसफर करवा लिए। पति के बीमा के पैसे भी फर्जी तरीके से निकाल लिया। भंवरकुआ पुलिस ने सास ससुर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Web Title: Property seized after son's death, fraud case in Indore

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे