लाइव न्यूज़ :

ओडिशाः जगन्नाथ मंदिर के सामने पुजारी के बेटे की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की, पकड़ा गया मुख्य आरोपी

By अनिल शर्मा | Updated: May 25, 2022 08:24 IST

घटना के बारे में मीडिया को बताते हुए एसपी कंवर विशाल सिंह ने कहा, मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया गया है। हत्या के पीछे प्राथमिक अनुमान व्यक्तिगत दुश्मनी लग रही है। आगे की जांच की जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक युवक की पहचान शिवराम पात्रा के रूप में हुईमंगलवार जगन्नाथ मंदिर के सिंह द्वार से केवल बीस मीटर दूर ये घटना घटी हैपुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है

भुवनेश्वरः ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर के सामने मंगलवार बाइक सवार बदमाशों ने एक पुजारी के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने पुजारी के बेटे पर कई राउंड फायरिंग की। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक पुजारी के बेटे की हत्या निजी दुश्मनी के चलते की गई है।

घटना के बारे में मीडिया को बताते हुए एसपी कंवर विशाल सिंह ने कहा, मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया गया है। हत्या के पीछे प्राथमिक अनुमान व्यक्तिगत दुश्मनी लग रही है। आगे की जांच की जारी है।

मृतक युवक की पहचान शिवराम पात्रा के रूप में हुई। शिवराम एक मंदिर के पुजारी हरचंदी तालुचा शाही का बेटा बताया जा रहा है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जगन्नाथ मंदिर के सिंह द्वार से केवल बीस मीटर दूर ये घटना घटी है। बाइक पर आए बदमाशों ने पुजारी के बेटे पर कई राउंड फायरिंग की जिससे शिवराम की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को कॉल किया जिसके बाद शिवराम को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  एसपी कंवर विशाल सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान चंदन बारिक के रूप में हुई है। हत्या में इस्तेमाल किये गए हथियार को भी बरामद कर लिया गया है।

टॅग्स :ओड़िसापूरीक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?