लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस: पटना हाई कोर्ट ने मीडिया से कहा रिपोर्टिंग से करें परहेज, जाँच हो सकती है प्रभावित

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 23, 2018 21:56 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बालिका शेल्टर होम में रहने वाली 42 नाबालिग लड़कियों से 34 की मेडिकल रिपोर्ट में उनके साथ बलात्कार किए जाने की पुष्टि हुई थी।

Open in App

पटना, 23 अगस्त: पटना हाई कोर्ट ने मीडिया से मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस मामले की जाँच से जुड़े ब्योरे प्रकाशित करने से मना किया है। गुरुवार को मामले की सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने मामले की मीडिया रिपोर्टिंग पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे जाँच प्रभावित हो सकती है।

मुजफ्फरपुर के शेल्टर होम में रहने वाली 42 नाबालिग लड़कियों से 34 की मेडिकल रिपोर्ट में उनके साथ बलात्कार किए जाने की पुष्टि हुई थी।

यह मामला मुंबई के टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज की सोशल ऑडिट रिपोर्ट के बाद सामने आया था। मामला सामने के बाद बिहार सामाजिक कल्याम विभाग ने एफआईआर दर्ज करायी थी।

बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने बाद में मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। मामले में ब्रजेश ठाकुर और उसके एनजीओ को मुख्य आरोपी बनाया गया है। मामले में जाँच की आँच समाज कल्याण विभाग की मंत्री मंजू वर्मा ने नीतीश कुमार कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया।

सीबीआई एसपी के ट्रांसफर पर लगाई लताड़

पटना हाई कोर्ट ने मजुफ्फरपुर सेल्टर होम केस मामले की जाँच कर रही सीबीआई टीम के एसपी जेपी मिश्रा के ट्रांसफर को लेकर भी कड़ी टिप्पणी की।

सीबीआई द्वारा 21 अगस्त को जारी किए आदेश के अनुसार जेपी मिश्रा को अपराध शाखा से पटना के डीआईडी दफ्तर में भेज दिया गया है।

सीबीआई एसपी के ट्रांसफर की खबर आने के बाद राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर जांच को प्रभावित करने का आरोप लगाया।

हाई कोर्ट ने सीबीआई को  गुरुवार को मामले की प्रोग्रेस रिपोर्ट न दायर करने के लिए लताड़ लगायी। 

मामले की सुनवाई 27 अगस्त को होगी। पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मुकेश आर शाह और जस्टिस रवि रंजन की पीठ मामले की सुनवाई कर रही है।

  

टॅग्स :मुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार मामलाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा