लाइव न्यूज़ :

Pratapgarh: धारदार हथियार से हत्या कर खून से लथपथ शव सरसों के खेत में मिला?, गांव से 25 किमी दूर फेंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 12, 2025 09:36 IST

Pratapgarh: जेठवारा क्षेत्र के महमूदपुर सराय महासिंह का निवासी मोहम्मद मुकीम अपने बड़े बेटे आमिर के साथ मुंबई में रहकर नौकरी करता है।

Open in App
ठळक मुद्देपत्नी सायरा बानो बेटे कैफ (20), फैज़ (18) और बेटी जोहरा फातिमा के साथ रहती है। गांव बछुआ में दिनेश पटेल के पास दूध लेने गया था, लेकिन दूध लेकर घर नहीं लौटा। सूचना मिली कि बछुआ गांव के निकट सरसों के खेत में एक शव पड़ा है।

Pratapgarh: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर थाना जेठवारा क्षेत्र के बछुआ गांव के निकट शनिवार को एक युवक का खून से लथपथ शव सरसों के खेत में पाया गया जिसकी धारदार हथियार से हत्या की गई है। पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने बताया कि थाना जेठवारा क्षेत्र के महमूदपुर सराय महासिंह का निवासी मोहम्मद मुकीम अपने बड़े बेटे आमिर के साथ मुंबई में रहकर नौकरी करता है।

यहां उसकी पत्नी सायरा बानो बेटे कैफ (20), फैज़ (18) और बेटी जोहरा फातिमा के साथ रहती है। उन्होंने बताया कि सुबह कैफ पड़ोस के गांव बछुआ में दिनेश पटेल के पास दूध लेने गया था, लेकिन दूध लेकर घर नहीं लौटा। परिजन प्रतीक्षा कर रहे थे, तभी सूचना मिली कि बछुआ गांव के निकट सरसों के खेत में एक शव पड़ा है।

जिसके सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया है। सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और शव की पहचान कैफ के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की मां सायरा बानो की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

क्राइम अलर्टMeerut में पनीर के नाम पर जहर! सगे भाइयों की नकली फैक्ट्री का पर्दाफाश

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

क्राइम अलर्टपरतवाड़ा यौन शोषण कांडः उधारी के पैसे के फेर में उजागर सेक्स कांड, अयान की 8 लड़कियों से दोस्ती और 2 के साथ बनाए शारीरिक संबंध?, दोस्तों ने ही वायरल किए वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

क्राइम अलर्टUP में एक व्यक्ति ने अपनी जुड़वां बेटियों का गला काटकर उनकी हत्या की, फिर खुद ही पुलिस को फोन किया

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स