लाइव न्यूज़ :

Porsche crash case: नाबालिग चालक के रक्त के नमूनों को बदलने के लिए मां के खून का इस्तेमाल, फॉरेंसिक रिपोर्ट से पुष्टि

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 5, 2024 17:07 IST

Porsche crash case: कल्याण नगर में 19 मई को तेज रफ्तार पोर्श कार की टक्कर से बाइक सवार मध्यप्रदेश के रहने वाले दो आईटी पेशेवरों की मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देPorsche crash case: कार को कथित रूप से एक नाबालिग चला रहा था जो उस वक्त शराब के नशे में था। Porsche crash case: रियल एस्टेट डेवलपर के नाबालिग बेटे को जमानत दे दी थी।Porsche crash case: सड़क सुरक्षा पर 300 शब्दों का निबंध लिखने के लिए कहा था।

Porsche crash case: पोर्श कार दुर्घटना केस में बड़ा खुलासा हुआ है। पुणे पुलिस ने अदालत को बताया कि फॉरेंसिक रिपोर्ट से पुष्टि हुई है कि नाबालिग चालक के रक्त के नमूनों को बदलने के लिए उसकी मां के खून का इस्तेमाल किया गया है। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को अरेस्ट किया है। पुलिस ने नाबालिग के रक्त नमूनों की उसकी मां के रक्त नमूनों से कथित अदला-बदली के आरोप में नाबालिग के पिता, मां, दो डॉक्टरों और सरकारी ससून जनरल अस्पताल के एक अन्य कर्मचारी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।

घटना से संबंधित मामले में नाबालिग के दादा को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कथित तौर पर बिचौलिए के रूप में काम करने और आरोपी डॉक्टरों और नाबालिग के पिता के बीच वित्तीय लेनदेन कराने के आरोप में मंगलवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुणे पुलिस ने बाल न्याय मंडल (जेजेबी) के समक्ष एक आवेदन दायर कर एक कार दुर्घटना में कथित रूप से शामिल 17 वर्षीय किशोर की हिरासत को 14 दिन के लिए बढ़ाने का अनुरोध किया गया है जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। एक अधिकारी ने जानकारी दी। पुणे के एक निगरानी गृह में बंद 17 वर्षीय लड़के की रिमांड बुधवार को समाप्त हो रही है।

पुणे अपराध शाखा के एक अधिकारी ने कहा, ''हमने जेजेबी के समक्ष एक आवेदन दायर कर पर्यवेक्षण गृह में उसकी हिरासत को 14 दिन के लिए बढ़ाने की मांग की है।'' पुणे पुलिस की याचिका पर जेजेबी के समक्ष बुधवार को सुनवाई होनी है। महाराष्ट्र के पुणे शहर के कल्याणी नगर में 19 मई को तड़के एक पोर्श कार की टक्कर लगने से दो आईटी पेशेवरों की मौत हो गई थी।

कार को कथित रूप से एक नाबालिग चला रहा था जो उस वक्त शराब के नशे में था। जेजेबी ने घटना के कुछ घंटे बाद एक रियल एस्टेट डेवलपर के नाबालिग बेटे को जमानत दे दी थी और उसे सड़क सुरक्षा पर 300 शब्दों का निबंध लिखने के लिए कहा था। कड़ी आलोचना के बाद, पुलिस ने फिर से जेजेबी से संपर्क किया, जिसने आदेश में संशोधन किया और आरोपी को 5 जून तक निगरानी केंद्र में भेज दिया।

टॅग्स :Pune PoliceMaharashtraPune
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?